फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोलिंग बूथ: बिजली है तो बल्ब नहीं, बल्ब है तो पंखे नदारद, पोलिंग पार्टियों ने मोबाइल की रोशनी में किया काम

Sun, 19 May 2024 10:43 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

UP Lok Sabha Election: पोलिंग बूथों की पड़ताल की गई तो हैरान करने वाली बातें सामने आईं। कहीं पोलिंग पार्टियों ने मोबाइल की रोशनी में काम किया तो कहीं गर्मी के चलते कर्मचारी बनियान पहनकर बैठे नजर आए। बूथों से मटके भी नदारद रहे।
विज्ञापन
पोलिंग बूथ का हाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करीब एक माह से मतदान की चल रही तैयारियों की पोल उस वक्त खुली जब रविवार की देर शाम पोलिंग बूथों की पड़ताल की गई। कहीं बिजली के बिना कर्मचारी परेशान रहे तो कहीं मोबाइल की रोशनी में काम करते कर्मचारी दिखाई दिए। इसी तरह पानी के मटकों के स्टैंड तो दिखे लेकिन मटके नदारद थे। जिम्मेदार भी इस अव्यवस्था पर कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन


सदर विधानसभा के मतदान केंद्र प्राथमिक विद्यालय भूरागढ़ के बूथ 31 के पीठासीन अधिकारी मो.इब्राहीम ने बताया कि यहां पर हर पांच मिनट में बिजली ट्रिपिंग कर रही है। इससे सोमवार की तैयारी नहीं हो पा रही है। मतदान केंद्र राजकीय इंटर काॅलेज के बूथ नंबर-39 के पीठासीन अधिकारी कामता प्रसाद व मतदान कार्मिक किरन ने बताया कि यहां बिजली तो है लेकिन बल्ब नहीं लगे हैं।

कक्ष में अंधेरा पड़ा है। तैयारी मोमबत्ती या फिर मोबाइल टार्च से की जा रही है। मौजूद जिम्मेदारों से कहा गया लेकिन वह देख सुनकर चले गए और बल्ब की व्यवस्था नहीं की। पीने के पानी के लिए घडे भी नहीं है। लेखपाल प्रियंका से कहा गया लेकिन वह घूम फिर कर चली गई। सुपरवाइजर रमेश अवस्थी का कहना है जानकारी मिली है बल्ब की व्यवस्था करा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें