चिड़ियाघर में इंदौर से लाई गई शेरनी
- फोटो : अमर उजाला
चिड़ियाघर में सोमवार तड़के इंदौर के कमला नेहरू प्राणि संग्रहालय से शेरनी बिजली पहुंच गई। जांच में स्वस्थ मिलने के बाद उसे बब्बर शेर के बाड़े में शिफ्ट कर दिया गया। वहीं, वन्यजीव विनिमय कार्यक्रम के तहत कानपुर चिड़ियाघर में जन्मे आठ वर्षीय हिप्पो सतीश को मंगलवार दोपहर इंदौर भेजा जाएगा। कानपुर प्राणि उद्यान के निदेशक कन्हैया पटेल ने बताया कि दरियाई घोड़ा (हिप्पो) मंगलवार दोपहर इंदौर रवाना किया जाएगा।