फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: एशिया कप में कुलदीप यादव की फिरकी का जादू, बने सर्वाधिक विकेट लेनेवाले, कानपुर में मना जश्न

Mon, 29 Sep 2025 11:06 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

India vs Pakistan T20 Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 के फाइनल में पाकिस्तान पर भारत की शानदार जीत के बाद कानपुर में खुशी की लहर दौड़ गई। सड़कों पर तिरंगा लहराया, आतिशबाजी हुई और भारत माता की जय के नारों से पूरा शहर गूंज उठा।
विज्ञापन
कानपुर में मना जश्न - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के स्पिनर कुलदीप यादव एशिया कप 2025 में भारत की जीत के हीरो बने। दुबई में खेले गए फाइनल मुकाबले में उन्होंने पाकिस्तान के बल्लेबाजों को अपनी फिरकी में उलझाकर मैच को भारत की झोली में डाल दिया। कुलदीप ने फाइनल में 4 विकेट झटके, जिसमें साहिबजादा फरहान और साइम अय्यूब जैसे अहम बल्लेबाज शामिल रहे। उनकी गेंदबाजी के आगे पाकिस्तान का मिडिल ऑर्डर पूरी तरह बिखर गया और टीम 146 रन पर सिमट गई। पूरे टूर्नामेंट में कुलदीप का दबदबा कायम रहा।
विज्ञापन

कानपुर में मना जश्न - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने फाइनल से पहले 13 विकेट लेकर एशिया कप 2025 के सर्वाधिक विकेट टेकर का गौरव हासिल किया। उनकी शानदार गेंदबाजी ने भारत को न केवल एशियाई चैंपियन बनाया, बल्कि भारतीय क्रिकेट में एक बार फिर ‘कानपुर का सितारा’ चमका दिया।
विज्ञापन

कानपुर में मना जश्न - फोटो : अमर उजाला
कुलदीप की इस सफलता पर कानपुर में जश्न का माहौल रहा। जाजमऊ स्थित उनके घर के बाहर देर रात तक पटाखे फूटे और क्रिकेट प्रेमियों ने मिठाइयां बांटकर खुशी मनाई। शहरवासियों ने गर्व से कहा कि कुलदीप की कामयाबी ने कानपुर का नाम रोशन कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें