फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: खो-खो में यूूपी किराना स्कूल ओवरऑल चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। पीरोड स्थित हरसहाय कॉलेज में आयोजित जिला स्तरीय अंतरविद्यालयीय आमंत्रण खो-खो प्रतियोगिता का शुक्रवार को समापन हुआ। प्रतियोगिता में यूपी किराना स्कूल ने अंडर-14 और अंडर-17 बालक वर्ग के खिताब जीतकर ओवरऑल चैंपियन बना। एसआर एजुकेशन सेंटर दूसरे और कैंब्रिज पब्लिक स्कूल तीसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन


अंडर-14 बालक वर्ग के फाइनल में यूपी किराना स्कूल ने एसआर एजुकेशन सेंटर को छह अंकों से हराया। यूपी किराना स्कूल के खिलाड़ी अविरल यादव ने शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए तीन मिनट डिफेंस में बिताए और आक्रमण में सात अंक हासिल किए। अंडर-14 बालिका वर्ग के फाइनल में कैंब्रिज पब्लिक स्कूल ने सरदार पटेल पब्लिक स्कूल को 10 अंक और एक पारी से पराजित किया। जीत में कशिश ने डिफेंस में 3.30 मिनट बिताने के साथ तीन अंक हासिल किए। उन्नति यादव ने 1.30 मिनट डिफेंस में रहने के साथ दो अंक जुटाए।

अंडर-17 बालक वर्ग में भी यूपी किराना स्कूल ने एसआर एजुकेशन सेंटर को सात अंक और एक पारी से हराकर खिताब जीता। जीत में आर्यन यादव ने डिफेंस में चार मिनट नाबाद रहने के साथ आक्रमण में पांच अंक जुटाए। अंडर-17 बालिका वर्ग में चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल ने एसआर एजुकेशन सेंटर को 14 अंक और एक पारी से हराया। मान्यता बाजपेई ने डिफेंस में छह मिनट बिताए और आक्रमण में सात अंक हासिल कर जीत में अहम भूमिका निभाई। अंडर-14 बालक वर्ग का बेस्ट प्लेयर अविरल यादव (यूपी किराना स्कूल) और अंडर-14 बालिका वर्ग की सानवी पाल (कैंब्रिज पब्लिक स्कूल) को चुना गया।
विज्ञापन


अंडर-17 बालक वर्ग के आर्यन गुप्ता (यूपी किराना स्कूल) और अंडर-17 बालिका वर्ग की मान्यता बाजपेई (चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल) को बेस्ट प्लेयर चुना गया। मुख्य अतिथि पार्षद गोविंद मोहन शुक्ला ने विजेता व उपविजेता टीम को ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया। निर्णायक मंडल में आनंद कुमार, रामजी प्रजापति, मुकेश सोनकर, अभिमन्यु सिंह, अक्षय सिंह तोमर और दीपक शामिल रहे। इस मौके पर जिला खो-खो संघ के संरक्षक रणवीर सिंह मलिक, डॉ. स्वदेश श्रीवास्तव, सत्य प्रकाश तिवारी और संघ के महासचिव विपिन कुमार सोनकर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें