फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: आईपीएल सट्टेबाजी में लोहा व्यवसायी अपने साले व उसके चार दोस्तों संग गिरफ्तार, एक लाख रुपये,15 मोबाइल बरामद

Tue, 05 May 2026 07:41 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: फजलगंज पुलिस ने दादानगर कंटेनर यार्ड के पास से आरोपियों को सोमवार देर रात पकड़ा। साला मेडिकल स्टोर संचालक है। अन्य दोस्त भी कारोबार से जुड़े बताए जा रहे।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फजलगंज पुलिस ने आईपीएल में सट्टा खिलाने के आरोप में लोहा व्यवसायी अभिषेक जैन, उनके साले मेरठ के सौरभ गुप्ता व उसके चार दोस्तों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से काले रंग की स्कॉर्पियो, करीब एक लाख रुपये, 15 मोबाइल, लैपटॉप, रजिस्टर मिला है। इसमें करोड़ाें के लेनदेन की डिटेल है। पुलिस ने और जानकारी जुटानी शुरू कर दी है।

विज्ञापन


एडीसीपी सेंट्रल अर्चना सिंह के मुताबिक फजलगंज पुलिस को दादानगर कंटेनर यार्ड के पास स्कॉर्पियो नजर आई। उसमें मेरठ का नंबर था जबकि अंदर बैठे पांचों युवक मोबाइल व लैपटॉप चला रहे थे। जांच में पांचों के आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खिलाने की जानकारी हुई। उनकी पहचान आजादनगर के लोहा व्यवसायी अभिषेक जैन, मेरठ के सौरभ गुप्ता, कैंट चाणक्यपुरी के अभिषेक मित्तल, रुड़की रोड लालकुर्ती के शुभम विजय, सदर दालमंडी के अनन्य वत्स के रूप में हुई।

अभिषेक जैन, सौरभ गुप्ता का जीजा है। चारों रविवार को ही कानपुर आए थे। यहां पर ऑनलाइन सट्टा खिला रहे थे। आरोपी मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा और दिल्ली में सक्रिय हैं। स्कॉर्पियो में ही घूमते घूमते ऑनलाइन बैटिंग कराते हैं। आरोपियों के मास्टर आईडी जी गामा नाम की मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
सौरभ गुप्ता है मास्टरमाइंड
फजलगंज इंस्पेक्टर धनंजय कुमार पांडेय के मुताबिक पांचों में सौरभ गुप्ता मास्टरमाइंड है। वह मेडिकल स्टोर चलाता है। अभिषेक मित्तल की टायर ट्यूब की दुकान है। उसने एमबीए किया है। शुभम, विजय ने डिजिटल मार्केटिंग और अनन्य वत्स ने बीबीए की पढ़ाई की है। पांचों आरोपियों पर जुआ अधिनियम और बीएनएसएस की धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें