फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: गला दबाकर मासूम की हत्या, बाग में मिला अर्धनग्न शव, परिजनों ने दुष्कर्म के बाद हत्या की जताई आशंका

Fri, 18 Dec 2020 05:47 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
मौके पर जांच करने पहुंची पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
हरदोई के माधौगंज थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम संदिग्ध हालात में लापता हुई सात वर्षीय बच्ची का शव शुक्रवार को अर्धनग्न अवस्था में बाग में पड़ा मिला। गला दबाकर उसकी हत्या की गई है। परिजनों ने दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने की आशंका जताई है। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी ने भी घटनास्थल का जायजा लिया और मृतका के परिजनों से घटना के बावत जानकारी ली। 
विज्ञापन


माधौगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी दंपति गुरुवार शाम गांव में एक खेत में आलू निकालने के लिए गए थे। घर में उनके छह बच्चे मौजूद थे। शाम को लगभग पांच बजे वापस घर पहुंचने  पर पांचवे नंबर की पुत्री (7), जो कि गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में कक्षा एक की छात्रा थी, मौजूद नहीं मिली, तो दंपति ने उसे तलाशना शुरू किया।

गांव में पूछने पर कुछ लोगों  ने चार बजे के बाद बच्ची के न दिखने की जानकारी परिजनों को दी। इसके बाद परिजन उसे तलाशते रहे, लेकिन कोर्ई जानकारी नहीं मिल सकी। शुक्रवार की दोपहर कुछ ग्रामीण गांव के  बाहर स्थित एक बाग में लकड़ी काटने गए, तो वहां बच्ची का शव अद्र्धनग्र अवस्था में रक्त रंजित हाल में मिला। इसकी सूचना परिजनों को दी गई, तो वह लोग भी पहुंच गए।
विज्ञापन


रोते बिलखते परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मृतका के माता पिता ने दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने की आशंका जताई है। घटना का पता चलने पर अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी अनिल सिंह यादव, सीओ बिलग्राम विशाल यादव भी घटनास्थल पर पहुंच गए। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि प्रथम दृष्टया गला दबाकर हत्या किए जाने का मामला लग  रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और स्लाइड भी बनवाने के निर्देश दिए गए हैं। परिजनों ने किसी से भी रंजिश होने की बात से इनकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें