फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: इनकम टैक्स रेड में नौकरों के नाम मिली 19 करोड़ की संपत्ति, पशु आहार बनाने वाली कंपनी ने किया खेल

Fri, 27 Nov 2020 04:58 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
आयकर विभाग
विज्ञापन
आयकर विभाग के छापे के बाद पशु आहार बनाने वाली कंपनी की चल रही जांच में माली, सफाई कर्मी और रसोइयों के नाम 19 करोड़ रुपये की संपत्ति और शेयर के पेपर मिले हैं। इससे पहले कंपनी का एक निदेशक टैक्सी चालक मिला था। इसके अलग-अलग खातों के जरिये 50 करोड़ से अधिक का लेन देन किया गया था।
विज्ञापन


कंपनी ने इस रुपये को चिटफंड कंपनी में लगाया और फिर लोन के जरिये वापस ले लिया। सूत्रों के अनुसार कंपनी ने अपने काले धन को खपाने के लिए मुखौटा कंपनियों का सहारा लिया। इन कंपनियों के निदेशकों में घर या कंपनी में काम करने वाले माली, रसोइये और सफाईकर्मी हैं। इन कंपनियों का मुख्यालय दिल्ली या कोलकाता जैसे शहरों में दिखाया गया है।

टीम को तीन नौकरों के नाम 11 करोड़ रुपये की संपत्ति होने के दस्तावेज मिले हैं। आठ करोड़ का निवेश शेयर में दिखाया गया। इनके खातों में आए रुपयों का इस्तेमाल पशु आहार बनाने वाली कंपनी के लोगों के आवास निर्माण में किया गया। करीब 30 संपत्तियां होने के दस्तावेज आयकर विभाग को मिले हैं। वहीं 13 मुखौटा कंपनियों की जानकारी हाथ लगी है। गगगगश्
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें