फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: उन्नाव में प्रेमी ने की खुदकुशी तो जुदा होने के गम में प्रेमिका भी फांसी के फंदे से झूली

Mon, 21 Dec 2020 11:32 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
1 of 6
मौके पर जांच करने पहुंची पुलिस - फोटो : amar ujala
उन्नाव जिले के नवाबगंज में एक गांव निवासी किशोर का शव सोमवार तड़के गांव में ही रहने वाली सजातीय हम उम्र प्रेमिका के दरवाजे पर मिला। प्रेमी की मौत के गम व मृतक के परिजनों द्वारा हत्या का आरोप लगाने से डरी 17 वर्षीय प्रेमिका ने अपने घर के अंदर फांसी लगा ली।

अजगैन कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी 17 वर्षीय किशोर का दो साल से गांव की ही 17 वर्षीय किशोरी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों के परिजनों को इस बात की भनक नहीं थी। रविवार देर रात किशोर प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचा। सोमवार तड़के चार बजे किशोरी (प्रेमिका) की मां किशोर के घर पहुंची।
विज्ञापन

2 of 6
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
किशोर पर चोरी की नीयत से घर में घुसने और पकड़े जाने के डर से फांसी लगा लेने की जानकारी दी। किशोर का बड़ा भाई मौके पर पहुंचा तो उसे बेसुध देख अपने घर ले आया और अलाव जलाकर सिकाई की। शरीर में किसी तरह की हरकत न देख उसे पास के गांव स्थित एक नर्सिंग होम ले गया।

वहां डॉक्टर ने किशोर को मृत घोषित कर दिया। सुबह 6:30 बजे परिजनों ने शव को प्रेमिका के दरवाजे पर रख दिया। प्रेमिका के परिजनों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दे दी। प्रेमी की मौत के गम और पुलिस कार्रवाई के डर से अपने घर के कमरे में फांसी लगा ली। किशोर प्रेमी-प्रेमिका की मौत से दोनों के परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

3 of 6
घर के बाहर गुमसुम बैठा मृतका का मासूम भाई - फोटो : अमर उजाला
अजगैन एसओ संतोष कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। दो डॉक्टरों के पैनल और वीडियोग्राफी के बीच दोनों के शवों का पोस्टमार्टम किया गया है। सीओ राजकुमार शुक्ल ने बताया कि प्रेमी की मौत के गम में प्रेमिका ने फांसी लगाकर जान दी है। एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।

4 of 6
बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
बेटे की हत्या का आरोप लगाया  
मृत किशोर की मां ने बताया कि रात एक बजे उसकी नींद खुली तो बेटे को चारपाई पर लेटा देखा। पौने तीन बजे गांव की किशोरी की मां उसके घर पहुंची और उसके बेटे पर घर में घुसकर चोरी करने और उसकी पिटाई की बात बताई। मृत किशोर की मां का आरोप है कि उसके बेटे को पहले जमकर पीटा गया और फिर हत्या कर दी।
विज्ञापन

5 of 6
घर के बाहर मौजूद भीड़ - फोटो : अमर उजाला
पानीपत से लौटा था किशोर
मृत किशोर पानीपत में एक कंबल बनाने वाली फैक्टरी में काम करता था। 17 दिसंबर को ही वह पानीपत से गांव लौटा था। वह दो भाइयों में छोटा था। उसकी मौत से परिजनों का रोकर बुरा हाल है। फंदे से लटककर जान देने वाली किशोरी तीन भाइयों के बीच इकलौती थी। दो भाई लुधियाना में एक फैक्टरी में नौकरी करते हैं। किशोरी मां और छोटे भाई के साथ घर पर रहती थी। किशोरी की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
कब्जे में लिया मोबाइल
घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच छानबीन करने के बाद मृत किशोरी की मां का मोबाइल कब्जे में लिया है। किशोरी इसी मोबाइल का प्रयोग करती थी। घटना के समय किशोरी के घर उसके एक रिश्तेदार के होने की चर्चा को देखते हुए पुलिस ने इस बिंदु पर भी जांच शुरू की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें