फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: उन्नाव में पुलिस चौकी के पास अवैध खनन पकड़ा, भट्ठा संचालक पर कार्रवाई के लिए डीएम को रिपोर्ट

Sat, 24 Oct 2020 05:01 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
अवैध खनन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उन्नाव के मौरावां में गुलरिहा पुलिस चौकी के पास हो रहे अवैध मिट्टी खनन की शिकायत पर एसडीएम ने गुरुवार रात में छापा मारा। उन्हें मौके पर मिट्टी खनन होते मिला। एसडीएम को देख अवैध खनन करने वाले भाग खड़े हुए। एक जेसीबी व तीन ट्रैक्टर ट्राली सीज की गई हैं। जांच में मिट्टी एक ईंट भट्ठे में पहुंचाने की पुष्टि पर भट्ठा संचालक पर कार्रवाई के लिए डीएम को रिपोर्ट भेजी गई है।
विज्ञापन


लेखपाल को आरोप पत्र जारी किया है। गुलरिहा गांव में कई दिनों से अवैध रूप से मिट्टी का खनन कराया जा रहा था। गुरुवार देर रात एसडीएम राजेश चौरसिया सेे फोन पर शिकायत की गई। उन्होंने रात 9:30 बजे खनन स्थल पर छापा मारा। एसडीएम को मौके पर जेसीबी से मिट्टी खनन होते मिला। मिट्टी को पांच ट्रैक्टर ट्रालियों में भराया जा रहा था।

 
विज्ञापन

अंधेरे का फायदा उठाकर चालक दो ट्रैक्टर ट्राली लेकर भाग गए। पकड़े गए तीन ट्रैक्टर ट्राली व एक जेसीबी मशीन को मौरावां थाने में खड़ा कराया गया है। शुक्रवार को हुई जांच में पाया गया कि गुलरिहा गांव निवासी इकबाल बहादुर सिंह, स्वामी सिंह, सुघर, रमेश, राजेश व हजरत अली के खेतों में अवैध खनन हो रहा था। अब तक 2928 घन मीटर मिट्टी खनन किया गया है।

एसडीएम राजेश चौरसिया ने बताया कि अवैध खनन में क्षेत्रीय लेखपाल मनीष कुमार व गुलरिहा चौकी पुलिस की मिलीभगत सामने आई है। सवाल उठ रहा है कि बमुश्किल दो सौ मीटर दूरी पर अवैध खनन से पुलिस चौकी कैसे अनजान रही। जांच में पाया गया कि मिट्टी गुलरिहा स्थित ईंट भट्ठे पर भेजी जा रही थी। भट्ठा संग्राम खेड़ा गांव निवासी संजीव कुमार सिंह का है।

जेसीबी विवेक सिंह निवासी ग्राम पाहो तहसील व थाना लालगंज जनपद रायबरेली की है। एसडीएम ने बताया कि रिपोर्ट डीएम को भेजी गई है। इसमें भट्ठा मालिक संजीव कुमार सिंह पर अवैध खनन कराने पर कार्रवाई की संस्तुति की गई है। क्षेत्रीय लेखपाल को आरोप पत्र जारी कर 15 दिन में जवाब मांगा है। चौकी पुलिस की संलिप्तता की जांच करके एसपी को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें