फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी हैंडलूम में अब दोगुना वेतन

Thu, 17 Dec 2015 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी हैंडलूम के सैकड़ों कर्मचारियों-अफसरों की 13 साल की लड़ाई रंग ला चुकी है। प्रमुख सचिव हथकरघा के निर्देश पर एमडी ने नवंबर के अंतिम सप्ताह में सभी को महंगाई भत्ता देने का आदेश जारी कर दिया है।
विज्ञापन


यह आदेश नवंबर माह से ही लागू कर दिया गया है। अब कर्मचारियों, अफसरों का वेतन दो गुना हो जाएगा। अभी हैंडलूम में कर्मचारियों को न्यूनतम वेतनमान से भी कम वेतन मिल रहा था। आदेश की सूचना पाते है संस्थान के कर्मचारियों में खुशी का माहौल है।

कर्मचारियों की संवैधानिक देयता (बकाया पीएफ) भुगतान आदि नियमित रूप से न जमा होने के कारण सन् 2002 से यूपी हैंडलूम में महंगाई भत्ता बंद कर दिया गया था। इसके बाद से लगातार कर्मचारी संघर्ष कर रहे थे। कर्मचारियों का तर्क था कि उन्हें चौथा वेतनमान दिया जा रहा है। इतनी महंगाई में जो वेतन मिल रहा है वो बेहद कम है।
विज्ञापन


इस संबंध में श्रम विभाग ने भी कर्मचारियों के हक में फैसला दिया था और निगम पर 8 लाख का जुर्माना भी लगाया था। सार्वजनिक उद्यम ब्यूरो ने भी कर्मचारियों के हक में आदेश जारी किया था।

यूपी हैंडलूम्स इंपलाइज एसोसिएशन के अध्यक्ष पीके गुप्ता, महामंत्री डीके गुप्ता ने बताया कि शासन से सहमति के बाद नवंबर के अंतिम सप्ताह में यूपी हैंडलूम के एमडी ने महंगाई भत्ता देने का आदेश जारी कर दिया है। कर्मचारियों को अगले महीने से महंगाई भत्ता मिलना शुरू हो जाएगा।

महंगाई भत्ता मिलने से 7500 रुपये वेतन पाने वाले कर्मचारी को 15 हजार तक वेतन मिल सकेगा। यूपी हैंडलूम के तमाम शोरूम और मुख्यालय में कार्यरत सैकड़ों कर्मचारियों को लाभ होगा।

लाल इमली के कर्मचारियों ने थाली बजाकर किया प्रदर्शन
कानपुर। लाल इमली के कर्मचारियों को पांच महीने से वेतन न दिए जाने के विरोध में इंटक के बैनर तले कानपुर नगर के सांसद डॉ. मुरली मनोहर जोशी के कार्यालय पर थाली बजाकर प्रदर्शन किया गया। जमकर नारेबाजी भी की गई। सांसद के कार्यालय से एक सप्ताह में मदद करने का आश्वासन दिया गया।

इंटक प्रदेश अध्यक्ष आशीष पांडेय की अगुवाई में प्रदर्शन किया गया। इस दौरान इंटक नेता ने कहा कि सुप्रीमकोर्ट के आदेश पर यूपीए सरकार ने बीआईसी को 55 करोड़ रुपये देने के बाद लाल इमली के अफसरों को पंचम वेतनमान का लाखों का एरियर दे दिया गया। अफसरों की सैलरी भी बढ़ा दी गई।

इस पर 19 करोड़ 55 लाख रुपये दिए गए। अभी भी बीआईसी के एकाउंट में 35 करोड़ से अधिक रुपये रखे हैं। इसके बाद भी कर्मचारियों को पांच महीने से वेतन नहीं दिया जा रहा है। कर्मचारियों को एरियर, बढ़े वेतन का भुगतान नहीं किया जा रहा है। कहा कि कर्मचारियों के साथ की जा रही नाइंसाफी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन


इस मौके पर जाबिर सिद्दीकी, अजय सिंह, इसरार अहमद, हीरा सिंह, शीतला, कमलेश शर्मा, अजमेर वारसी, नाथूराम बुंदेला आदि तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें