फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: कन्नौज में दिव्यांग को सिपाही ने बेरहमी से पीटा, खींचते हुए लाया थाने

Fri, 18 Sep 2020 02:06 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
दिव्यांग से पूछताछ करते दरोगा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कन्नौज के सौरिख में एक पैर से दिव्यांग युवक को सौरिख थाने के सिपाही ने सार्वजनिक स्थान पर जमकर पीटा। विरोध करने पर उसे खींचते हुए थाने ले आया। दिव्यांग युवक इस दौरान थाना परिसर में बैठ पूछता रहा कि साहब मुझे मेरा गुनाह तो बताओ। 
विज्ञापन


नगला वीरभान निवासी सुधीर (26) पुत्र दलबीर सिंह एक पैर से निशक्त है। अपनी गर्भवती पत्नी राधा एवं मौसेरी बहन पूजा पुत्री अरुण कुमार के साथ ई-रिक्शा से अस्पताल जा रहा था। किसी कार्य के लिए नादेमऊ चौराहे पर ही रिक्शा रोक दिया। वहां खड़े एक सिपाही ने उससे बाहर रिक्शा खड़ा करने के लिए मना किया।






सुधीर का आरोप है कि अचानक सिपाही गाली गलौज करने लगा। गाली देने से मना किया तो सिपाही सड़क पर ही मारने पीटने लगा। मुंह और कान के पास से खून निकलने लगा इतने पर भी सिपाही नहीं माना और उसे एक खींचते हुए थाने ले आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें