फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: किशोरी को अगवाकर चार युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज

Thu, 21 Aug 2025 07:27 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

किशोरी संग सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है। पीड़ित परिवार की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। 
विज्ञापन
सामूहिक दुष्कर्म। 
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ककवन थाना क्षेत्र के एक गांव में खेतों पर गई एक 14 वर्षीय किशोरी को खींचकर 4 युवक ने सामूहिक दुष्कर्म किया। जैसे-तैसे घर पहुंची पीड़िता ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। वहीं पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने चारों आरोपियों पर गंभीर धाराओं में रिपोर्ट पंजीकृत की है। वहीं घटना के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार ककवन थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित पिता ने पुलिस में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उनकी पुत्री 20 अगस्त की रात घर के पर खेतों पर शौच क्रिया के लिए जा रही थी, तभी हीरा निवादा गांव के दीपू यादव, रविंद्र यादव, भोला यादव और इक्कू यादव ने उनकी पुत्री को अगवा कर लिया और मुंह में कपड़ा ठूस कर सूनसान स्थान पर ले गए। आरोप लगाया कि उक्त सभी ने पुत्री संग सामूहिक दुष्कर्म किया। जैसे-तैसे युवकों के चुंगल से छूटी पुत्री ने घर आकर घटना की जानकारी दी। थानाध्यक्ष जितेंद्र राजपूत ने बताया कि सूचना मिलने के फौरन बाद ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची थी और पीड़ित पिता की तहरीर पर सभी आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट भी पंजीकृत कर ली गई है। आरोपियों की तलाश में गांव के कई घरों में दबिश दी गई, लेकिन किसी भी आरोपी का कोई सुराग हाथ नहीं लग सका। पुलिस अधिकारियों ने पीड़ित परिवार व पीड़िता से बातचीत कर सख्त से सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें