फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: महोबा में लू व बुखार से क्लीनर समेत चार की मौत, गर्म हवाओं ने सभी को झकझोरा

Wed, 19 Jun 2024 07:00 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा

सार

Mahoba News: गर्मी का कहर बढ़ता ही जा रहा है। बुधवार को लू व गर्मी की चपेट में आने से चार लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
गर्मी का कहर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महोबा में बुधवार को लू और बुखार की चपेट में आने से क्लीनर समेत चार लोगों की और मौत हो गई। वहीं, 10 से अधिक मरीजों की हालत नाजुक होने पर वार्डों में भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है। उधर, जिला अस्पताल समेत निजी क्लीनिकों में उल्टी, दस्त, पेटदर्द व संक्रामक बीमारियों के मरीजों की भीड़ है।
विज्ञापन


कोतवाली चरखारी के बिहारी गांव निवासी मुन्नीलाल (54) मध्यप्रदेश के ग्वालियर में रहकर ईंट-भट्ठा में काम करता था। मंगलवार को घर वापस लौटने पर उसे लू लग गई। तब परिजन उसे जिला अस्पताल लाने लगे लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। जनपद कानपुर नगर के गोधनखेड़ा गांव निवासी क्लीनर राजबहादुर रजावत (55) पिकअप से माल लेकर महोबा आ रहा था। तभी रास्ते में कस्बा कबरई के पास उसे लू लग गई। चालक अनवर उसे जिला अस्पताल लाया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

कस्बा खरेला निवासी बाबूलाल (65) को पांच दिन से बुखार आ रहा था। हालत बिगड़ने पर परिजन अस्पताल लाए लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई। इसी तरह सीमा से सटे पठा निवासी प्रेमा (63) को बुखार होने पर परिजन जिला अस्पताल लाए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें