फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: औरैया की सौंथरा गोशाला में चार गोवंशों की मौत, खुले में डालने से कुत्तों ने नोंच डाला

Mon, 20 Jul 2020 12:47 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
औरैया के सौंथरा में बनी गोशाला में भूख प्यास से दो दिन में चार गोवंशों की मौत हो गई। आरोप है कि मृत गोवंशों को खुले में डाल दिया गया, जिससे कुत्तों ने उन्हें नोंच डाला। क्षेत्रीय लोगों के अनुसार शनिवार व रविवार को दो-दो गोवंशों की मौत हुई है।
विज्ञापन


रविवार को मृत दो गोवंश भूसा डाले जाने वाले स्थान पर पड़े दिखे। उनका मांस कुत्ते नोच कर खा रहे थे। शनिवार को मृत दो गोवंशों को गौशाला के अंदर बने गड्ढे में फेंक दिया गया। इनमें से एक गोवंश का आधा शरीर कुत्ते नोंचकर खा चुके थे और दूसरी का केवल कंकाल बचा था।

आसपास के लोगों के अनुसार मृत गोवंशों के पड़े होने से चारों तरफ  दुर्गंध फैल रही है। लोगों ने बताया कि गोशाला में इस समय 185 गोवंश हैं। इनको खाने के लिए सूखा भूसा दिया जाता है। गोशाला परिसर में एक गड्ढा खोद दिया गया है, जिसमें नल से पानी भर दिया जाता है।
विज्ञापन


इन गड्ढे में भरा पानी गोवंशों को कई दिन तक पिलाया जाता है। गर्म पानी पीने और सूखा भूसा खाने से गोवंश बीमार हो रहे हैं। गोशाला के लिए नियुक्त सेवादार मानदेय न मिलने से कई माह से नहीं आ रहे हैं। उधर, इस संबंध में ग्राम पंचायत सचिव अमित राठौर का कहना है कि कल ही वह गोशाला गए थे। वहां सब कुछ दुरुस्त है। चार गोवंशों की मौत की घटना को उन्होंने सिरे से खारिज कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें