फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पूर्व विधायक का दामाद लापता, भैरोघाट में मिली स्कूटी, कमरे में मिला मोबाइल और पर्स

Wed, 28 Aug 2024 10:59 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: पूर्व विधायक का दामाद चार दिन पहले लापता हो गया। उनकी पत्नी जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में एसोसिएट प्रोफेसर हैं। अनहोनी की आशंका जाहिर करते हुए 
परिजनों ने नवाबगंज थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई है।
विज्ञापन
नवाबगंज थाना - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालौन के पूर्व विधायक दया शंकर वर्मा का इंजीनियर दामाद संदिग्ध हालात में चार दिन पहले लापता हो गया। उनकी स्कूटी भैरवघाट में खड़ी मिली। उनकी पत्नी जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में एसोसिएट प्रोफेसर हैं। काफी खोजबीन के बाद परिजनों ने अनहोनी की आशंका जाहिर करते हुए नवाबगंज थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई है। पुलिस भैरवघाट के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से उनकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


कानपुर देहात के सिकंदरा स्थित फिरोजपुर निवासी मनोज कुमार भारतीय ने बताया कि उनके भाई सत्येंद्र कुमार (44) एक निजी कंपनी में इंजीनियर थे। नौकरी छूट जाने से तनाव में रहते थे। वर्तमान में वह पत्नी प्रभा वर्मा व दो बच्चों अभिश्री व अभिराज के साथ सिग्नेचर सिटी में रहते थे। वह अक्सर बिना बताए घर से चले जाते थे। बीते 24 अगस्त की सुबह करीब 7:35 बजे वह स्कूटी लेकर घर से निकले थे। इसके बाद नहीं लौटे।
विज्ञापन

मोबाइल बंद मिलने पर परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की। तो मोबाइल व पर्स कमरे में मिला। मंगलवार को उनकी स्कूटी भैरवघाट के पास खड़ी मिली। काफी खोजबीन के बाद परिजनों ने अनहोनी की आशंका जाहिर करते हुए नवाबगंज थाने में तहरीर दी है। थानाप्रभारी दीनानाथ मिश्रा ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। सीसीटीवी कैमरे की मदद से उनकी खोजबीन की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें