फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बार बालाओं के डांस में तमंचे से फायरिंग, दो गिरफ्तार, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने की कार्रवाई

Mon, 03 Jan 2022 11:56 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उाजला, कानपुर

सार

नववर्ष पर डीजे पर बार बालाओं का नृत्य चल रहा था। वहां पहुंचे नशे में धुत आधा दर्जन युवक तमंचा लहराते हुए डांस करने लगे। इस बीच, छह-सात राउंड फायरिंग कर दी, जिससे ग्रामीण भयभीत हो गए। किसी ने युवकों का वीडियो बनाकर रविवार देररात सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरसौल के नर्वल में रात्रि कर्फ्यू के बावजूद नववर्ष पर बार बालाओं संग डीजे पर डांस कर रहे युवकों ने तमंचे से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। हवाई फायरिंग से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने पर मुख्य आरोपी पूर्व प्रधान के बेटे की तलाश में दबिश देने गई पुलिस टीम से अभद्रता की गई।
विज्ञापन


पुलिस ने पूर्व प्रधान और उसके बड़े बेटे को हिरासत में लिया है। सोमवार सुबह आरोपियों की पैरवी के लिए सत्ता से जुड़े नेताओं का जमावड़ा थाने में लगा रहा। नर्वल के थरेपाह गांव निवासी मुन्ना सिंह के दरवाजे पर शनिवार शाम नववर्ष पर डीजे पर बार बालाओं का नृत्य चल रहा था।

वहां पहुंचे नशे में धुत आधा दर्जन युवक तमंचा लहराते हुए डांस करने लगे। इस बीच, छह-सात राउंड फायरिंग कर दी, जिससे ग्रामीण भयभीत हो गए। किसी ने युवकों का वीडियो बनाकर रविवार देररात सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
विज्ञापन


इसके बाद एसपी आउटर के निर्देश पर नर्वल पुलिस ने थरेपाह में पूर्व प्रधान विजय प्रताप सिंह के घर दबिश दी। ग्रामीणों के अनुसार मुख्य आरोपी पूर्व प्रधान के बेटे सूरज सिंह को परिजनों ने पुलिस से अभद्रता करते हुए फरार का दिया। पुलिस किसी तरह पूर्व प्रधान और उसके बड़े बेटे को हिरासत में लेकर थाने पहुंची।

फायरिंग के आरोपी महाराजपुर बौसर निवासी बाजार मालिक के बेटे विराट सिंह और उसके साथी तिलसहरी निवासी सूरज ठाकुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर तमंचा बरामद कर लिया है। नर्वल इंस्पेक्टर जेके शर्मा ने बताया कि थरेपाह नर्वल निवासी सूरज ठाकुर और शिवा सिंह, नेवादा बौसर के भीम यादव, तिलसहरी के सूरज सिंह और बौसर निवासी विराट ठाकुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें