फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: कानपुर के मंधना में केमिकल फैक्टरी में भीषण आग, बीच-बीच में हो रहे धमाकों से इलाके में फैली दहशत

Mon, 05 Oct 2020 10:31 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
फैक्ट्री में लगी भीषण आग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

कानपुर के मंधना में सोमवार सुबह एक केमिकल फैक्टरी में भीषण आग लग गई। आग की भीषण लपटें देख लोग घरों से बाहर निकल आए। स्थानीय लोगों की माने तो फैक्टरी के अंदर से बीच-बीच में तेज धमाके की आवाजें आ रही हैं। मौके पर दमकल की सात गाड़ियां मौजूद हैं। आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। 

विज्ञापन


मंधना के पचोर स्थित एस एस इंटनेशनल पेंट फैक्टरी में सोमवार सुबह करीब 8:30 बजे अचानक भीषण आग लग गई। आग फैक्टरी में रखे केमिकल ड्रमो में लगी। इसके बाद कुछ ही देर में पूरी फैक्टरी में आग फैल गयी। थोड़ी ही देर में आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। पचोर रोड से आने-जाने वालों का पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रास्ता रोक दिया।

                                           
विज्ञापन



आसपास की मसाला फैक्टरियों को बंद कराकर सभी कर्मचारियों को घर भेज दिया गया है। फैक्टरी मैनेजर शैलेंद्र तिवारी ने बताया सुबह करीब सवा आठ बजे दो कर्मचारी गुड्डन और विनोद के साथ फैक्टरी पहुंचे। मुख्य दरवाजे को खोलने के बाद जैसे ही गोदाम का शटर खोला तभी अचानक आग गुबार दिखा और तेज धमाके के साथ एक केमिकल से भरा हुआ ड्रम फट गया।

धमाके में कर्मचारी विनोद बाल-बाल बच गया। मैनेजर का आरोप है कि सूचना के करीब एक घंटे बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंच सकी। इसके बाद एक-एक कर फजलगंज, मीरपुर, कर्नलगंज और बिल्हौर से सात गाड़ियां पहुंची और आग बुझाने में डटी हुई हैं। वहीं इलाके में धुएं के कारण दिन में ही अंधेरा सा छा गया है। आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल सका है। कहा जा रहा है कि आग लगने की एक वजह शॉर्ट सर्किट भी हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें