उत्तर प्रदेश के बांदा में मूंग की फसल अन्ना मवेशियों द्वारा सफाचट कर जाने से क्षुब्ध किसान ने शुक्रवार की सुबह घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन मृतक किसान पर लगभग एक लाख रुपये बैंक कर्ज बता रहे हैं। उधर, एक अन्य घटना में पत्नी से विवाद के बाद प्रवासी मजदूर फांसी लगाकर जान दे दी।
अतर्रा थाना क्षेत्र के नंदना गांव में ललक सिंह (52) परिवार से अलग पत्नी के साथ दूसरे मकान में रहकर खेतीबाड़ी करता था। शुक्रवार को सुबह खेत से घर आया और कमरे में दुपट्टे से फांसी लगाकर जान दे दी। कुछ देर बाद पत्नी कमरे में पहुंची तो शव सीलिंग हुक में फंदे पर लटक रहा था। परिजनों ने तुरंत उसे फंदे से उतारा और जिला अस्पताल लाए, जहां डाक्टरों ने मौत की पुष्टि कर दी।