फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पत्नी का साथ छूटा, सदमे में बुजुर्ग ने तोड़ दिया दम, दंपती का एक साथ किया जाएगा अंतिम संस्कार

Sat, 03 Jan 2026 07:57 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात

सार

Kanpur Dehat News: पत्नी की मौत के कुछ ही घंटे बाद पति ने भी दम तोड़ दिया। दंपती की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन
मृतक रामश्री व रामबाबू चौधरी की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरौर थाना क्षेत्र के अरहरियामऊ में रामश्री (85) की बीमारी से शुक्रवार दोपहर निधन हो गया। गांव के काली माता मंदिर में कथा सुनने गए पति राम बाबू चौधरी (90) को जानकारी हुई तो वह सदमे में आ गए। पत्नी की मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर सके और 16 घंटे बाद शनिवार सुबह उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन



अरहरियामऊ निवासी रामबाबू चौधरी (90) की पत्नी रामश्री (85) पिछले दो दिनों से अस्वस्थ थीं। शुक्रवार दो जनवरी की शाम तीन बजे उनका निधन हो गया। उस समय पति रामबाबू चौधरी गांव में काली माता मंदिर में चल रही भागवत कथा सुनने गए हुए थे। पत्नी के निधन की सूचना पर वह घर आ गए। पत्नी का शव देखकर विचलित हो गए। परिजनों ने बताया कि वह बार-बार कहते रहे अब क्या जीना है। रात भर वह गमगीन रहे, शनिवार सुबह छह बजे उनकी तबीयत बिगड़ी और जमीन पर गिर पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजन उन्हें इलाज के लिए मुंगीसापुर में एक निजी अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सक ने उनको मृत घोषित कर दिया। इस घटना से परिवार के लोग गमगीन रहे। गांव के लोग भी शोक में डूब गए। ग्रामीणों ने बताया कि दंपती का एक साथ ही अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके तीन पुत्र हैं। इनमें विनोद कुमार अंबाला में इलेक्ट्रिशियन हैं और अरविंद कुमार नासिक में प्राइवेट नौकरी करते हैं। सबसे छोटा पुत्र वरुण कुमार दो माह पूर्व एक दुर्घटना में घायल होने के कारण घर पर ही है। पुत्र वरुण कुमार ने बताया कि बड़े भाइयों का इंतजार किया जा रहा है। उनके आने पर गांव में ही माता -पिता का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें