फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: स्वतंत्रता दिवस पर स्कूल में कैद हो गया कुत्ता, तीन दिन में भूख-प्यास से तड़पकर मौत,प्रधानाचार्या को नोटिस

Tue, 19 Aug 2025 10:09 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

रसोईघर में कुत्ता मरा मिलने के मामले में प्रधानाचार्या को नोटिस दिया गया है। घटना मौदहा के कुनेहटा स्थित विद्यालय की है।
विज्ञापन
रसोई घर में मृत पड़ा हुआ कुत्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरकारी विद्यालय की रसोईघर में मृत कुत्ता पड़ा मिला। बदबू के कारण बच्चों का एमडीएम नहीं बन सका। ग्रामीणों ने प्रधानाचार्या पर समय से स्कूल न आने के आरोप भी लगाएं हैं। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। खंड शिक्षा अधिकारी ने प्रधानाचार्या के खिलाफ कार्रवाई के लिए बीएसए को लिखा है।

विज्ञापन


मौदहा विकासखंड के कुनहेटा के प्राथमिक विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस के दिन एक कुत्ता रसोई घर में बंद हो गया। इसके बाद तीन दिनों तक विद्यालय बंद होने के कारण कुत्ता मर गया। चौथे दिन जब स्कूल खुला तो बदबू के कारण भी बच्चों की पढ़ाई नहीं हो सकी। इसके अलावा रसोई घर में मिड-डे मील भी नहीं बन सका। वहीं एक छात्र ने बताया कि प्रधानाचार्या ने कुत्ते के शव को फेंकवाने के लिए 50 रुपये का प्रलोभन भी दिया था। सहायक अध्यापिका रजनी ने बताया कि प्रधानाचार्य कविता न तो समय से विद्यालय आती है और न ही विद्यालय के कमरों में लगे तालों की चाबियां देती हैं। इससे शिक्षण कार्य प्रभावित होता है। ग्रामीण भारत कुमार यादव, पारस सैनी, बलवीर बुंदेलखंड नवनिर्माण सेवा के अध्यक्ष विनय तिवारी व अन्य स्थानीय लोगों ने शासन-प्रशासन से जांच की मांग की है।

विज्ञापन

मौदहा के कुनेहटा स्थित विद्यालय की घटना - फोटो : अमर उजाला
इस बाबत खंड शिक्षा अधिकारी मौदहा सुशील कमल ने बताया कि जानकारी के बाद तुरंत सहायक लेखाकार शिवेंद्र सिंह को मौके पर भेजा गया। मृत कुत्ते को कमरे के बाहर फिंकवाया गया और उस कमरे की सफाई करा दी गई है। इस लापरवाही के लिए जिम्मेदार प्रधानाचार्या कविता के खिलाफ नोटिस बना कर उच्च अधिकारी को दिया। बीएसए आलोक सिंह ने बताया कि मामले की कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें