फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: डिंपल यादव बोलीं- भ्रष्टाचार में डूबी भाजपा सरकार को पीडीए की ताकत उखाड़ फेंकेगी

Sun, 15 Mar 2026 06:43 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन

सार

मैनपुरी सांसद डिंपल यादव कठेरिया समाज के सामूहिक विवाह समारोह में शामिल हुईं। 17 नवदंपतियों को आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन
मंच से बोलतीं सांसद डिंपल यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी से समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने कहा कि भ्रष्टाचार से घिरी भाजपा सरकार को पीडीए (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) की ताकत उखाड़ फेंकने का काम करेगी। भाजपा सरकार पीडीए वर्ग के साथ भेदभावपूर्ण नीतियां अपना रही है, चाहे वह नौकरियों का मामला हो, रोजगार, महंगाई या शिक्षा का।
विज्ञापन


उन्होंने यह बातें रविवार को जिला मुख्यालय उरई में सपा कार्यालय के समीप आयोजित कठेरिया समाज के सामूहिक विवाह समारोह में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार में महिलाओं और बेटियों के साथ अन्याय और उत्पीड़न की घटनाएं बढ़ रही हैं। डिंपल यादव ने समारोह में शामिल 17 नवदंपतियों को आशीर्वाद दिया। इस दौरान उन्होंने कांशीराम की जयंती पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया और डॉ. भीमराव आंबेडकर को याद करते हुए कहा कि इन महापुरुषों की बदौलत ही समाज के वंचित वर्गों को सम्मान और अधिकार मिल सके हैं।

उन्होंने कहा कि घरेलू गैस सिलेंडर के दाम 1100 रुपये तक पहुंच गए हैं। तहसीलों और पुलिस थानों में भ्रष्टाचार बढ़ रहा है और जमीनों पर कब्जे की घटनाएं सामने आ रही हैं। शिक्षा महंगी होने से गरीब परिवारों के बच्चों के लिए पढ़ाई करना मुश्किल हो गया है, जबकि शिक्षा ही विकास का सबसे बड़ा माध्यम है। सांसद ने कहा कि बुंदेलखंड के लोग आज भी रोजगार की तलाश में दूसरे राज्यों में पलायन करने को मजबूर हैं। भाजपा सरकार को आम जनता की समस्याओं से कोई लेना-देना नहीं है, उन्हें केवल सत्ता की चिंता है।
विज्ञापन


कार्यक्रम की अध्यक्षता फतेहपुर सांसद नरेश उत्तम ने की, जबकि संचालन महेश द्विवेदी ने किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष दीपराज गुर्जर, विधायक ब्रजेश कठेरिया, आयोजक महेंद्र सिंह कठेरिया, डॉ. चंद्रपाल सिंह यादव, दीपनारायण सिंह यादव, पूर्व मंत्री हरिओम उपाध्याय, श्रीराम पाल, शिवराम कुशवाहा, कप्तान सिंह राजपूत, वीरपाल यादव, सुरेंद्र यादव, चौधरी धीरेंद्र यादव, पुष्पेंद्र यादव और आनंद यादव सहित कई लोगों ने विचार रखे।

कार्यक्रम में जमालुद्दीन, दीपू त्रिपाठी, राजीव शर्मा, जीवन प्रताप वाल्मीकि, वीरेंद्र सिंह यादव, प्रदीप दीक्षित, महेश विश्वकर्मा, कुसुम सक्सेना, जयशंकर द्विवेदी, मानसिंह पाल, वेद प्रकाश यादव, परमात्मा शरण त्रिपाठी, लाखन सिंह कुशवाहा, विवेक यादव, महेश शिरोमणि, गुलाब जाटव, बबलू नरछा, जीनू कोरी, संजू कठेरिया और अनुराधा कठेरिया सहित कई लोग मौजूद रहे।

छिरिया कट पर हुआ जोरदार स्वागत
कठेरिया समाज के सामूहिक विवाह समारोह में शामिल होने के लिए उरई पहुंचीं सांसद डिंपल यादव का सपा कार्यकर्ताओं ने बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के छिरिया कट पर जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें