फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर एनकाउंटर: डीजीपी ने कहा मेरे परिवार के आठ लोग शहीद हुए हैं, 48 घंटे में करेंगे सफाया

Fri, 03 Jul 2020 04:56 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डीजीपी यूपी हितेश चंद्र अवस्थी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के कानपुर में अपराधियों और पुलिसकर्मियाें के बीच हुए एनकाउंटर में आठ पुलिसकर्मियों को अपनी जान गंवानी पड़ी। घटना स्थल पर पहुंचे यूपी डीजीपी ने मौके पर जांच की।
विज्ञापन




यूपी डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी ने कहा मैं पुलिस परिवार का मुखिया हूं। यह हमारे परिवार पर हमला है और हमारे परिवार के 8 लोग शहीद हुए हैं। प्रदेश के 7000 पुलिसकर्मी इस ऑपरेशन में लगाए गए हैं।  24 से 48 घंटे के भीतर मुख्य आरोपी को पकड़कर कानूनी कार्यवाही अमल में लाएंगे। गांव के लोगों को अपराधियों का साथ नहीं देना चाहिए, यह उनके लिए आगे घातक साबित हो सकता है। गांव के यदि किसी व्यक्ति के अपराधियों से संबंध सामने आते हैं तो उन पर भी कार्रवाई की जाएगी।

बता दें कानपुर के चौबेपुर थाना क्षेत्र के बिकरू गांव में दबिश देने पहुंची पुलिस टीम पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं। इसमें बिल्हौर के सीओ समेत 9 पुलिसकर्मी शहीद हो गए हैं। एसओ बिठूर समेत 5 पुलिसकर्मी गम्भीर रूप से घायल हैं। सभी घायल पुलिसकर्मियों को गंभीर हालत में रीजेंसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए यूपी पुलिस ताबड़तोड़ दबिश दे रही है। जानकारी के मुताबिक हमलावर बदमाशों ने पुलिस टीम पर AK-47 से गोलियां बरसाईं थीं। वहीं, अपराधियों को दबोचने के लिए एसटीएफी की टीमें जुट गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें