फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: यूपी ने आंध्र प्रदेश को एक पारी और 63 रन से किया पराजित

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी अंडर-23 मुकाबले में उत्तर प्रदेश ने आंध्र प्रदेश को पारी और 63 रन से हराकर शानदार जीत दर्ज की। लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले गए मैच में कानपुर के सलामी बल्लेबाज आदर्श सिंह ने 184 रन की शानदार पारी खेली जबकि आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी प्रशांतवीर ने दूसरी पारी में सात विकेट लेकर आंध्र प्रदेश की बल्लेबाजी ध्वस्त कर दी। इस जीत से उत्तर प्रदेश को 15 अंक मिले जबकि आंध्र प्रदेश को पांच अंक से संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन



मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए आंध्र प्रदेश की टीम पहली पारी में 65.2 ओवर में 181 रन पर सिमट गई। भट्टिना यशवंत ने 63 और वरुण सात्विक ने 41 रन बनाए। यूपी की ओर से विप्रज निगम ने चार, आकिब खान ने तीन और विजय कुमार, प्रशांतवीर व शुभम मिश्रा ने एक-एक विकेट लिया। जवाब में उत्तर प्रदेश ने आदर्श सिंह के शानदार शतक की बदौलत 120.2 ओवर में 380 रन बनाए। आदर्श ने 261 गेंद पर 17 चौकों और पांच छक्कों की मदद से 184 रन बनाए। काव्य तेवतिया ने 57 और प्रशांतवीर ने 51 रन की पारियां खेलीं।

आंध्र प्रदेश की ओर से गाव्वल मल्लिकार्जुन ने छह विकेट झटके। पहली पारी में 191 रन से पिछड़ने के बाद आंध्र प्रदेश पर दबाव बढ़ गया। दूसरी पारी में आंध्र प्रदेश की टीम 136 रन पर ढेर हो गई। केएचवी रेड्डी ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 33 गेंदों पर सात चौकों और तीन छक्कों की मदद से 54 रन बनाए। जीएसपी तेजा ने 20 रन का योगदान दिया। यूपी की ओर से प्रशांतवीर ने 23 रन देकर सात विकेट झटके जबकि विप्रज निगम ने दो विकेट हासिल किए। आकिब खान ने कप्तान साई श्रवण (एक रन) को पगबाधा आउट कर यूपी को पहली सफलता दिलाई। इसके बाद प्रशांतवीर ने अपनी गेंदबाजी से आंध्र प्रदेश को उबरने का मौका नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें