उत्तर प्रदेश के कानपुर में साइबर लैब बनाने को लेकर काम शुरू हो गया है। इसका निर्माण ट्रैफिक पुलिस लाइन में होगा। इससे साइबर अपराध के जटिल से जटिल मामलों को सुलझाने में आसानी होगी। यहां बीटेक पास पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा।
जिले में बढ़ते साइबर अपराध पर नकेल कसने की जिम्मेदारी फिलहाल साइबर सेल के पांच-छह कर्मचारियाें पर है। इस हाईटेक लैब में कानपुर रेंज के सभी थानों में दर्ज साइबर मामले सुलझाए जाएंगे। यहां लापता लोगों की खोजबीन के लिए अलग से टीम रखी जाएगी।