फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक घंटे का शमीमुल का सियासी शो

Mon, 09 Mar 2015 02:42 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रशासन की परमीशन न मिलने पर नवीन मार्केट स्थित शिक्षक पार्क में रविवार को कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के  पूर्व चेयरमैन शमीमुल हक  की ओर से राहुल गांधी के विरोध में दिए जाने वाले धरने और इंसाफ यात्रा पर रोक लग गई। धरने पर बैठे शमीमुल को पुलिस ने एक घंटे में ही हटा दिया।
विज्ञापन


एक सप्ताह से चर्चा में आए शमीमुल पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल को राहुल गांधी की जगह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाने की वकालत को लेकर सिविल लाइंस क्षेत्र में होर्डिंग भी लगाई थी। उसके बाद से ही उन्हें पार्टी से छह साल के लिए निकालने की घोषणा कर दी गई थी।

राहुल गांधी के विरोध में कायम शमीमुल हक रविवार को दिन में करीब ढाई बजे धरने पर आकर बैठ गए। उनका दावा था कि धरने पर उनके साथ करीब 200 समर्थक रहेंगे लेकिन मुश्किल से 15 लोग ही नजर आए।
विज्ञापन


उनकी योजना थी कि वह पांच बजे तक धरने पर बैठेंगे, उसके बाद तिलक हाल तक इंसाफ यात्रा निकालेंगे। लेकिन एक घंटे बाद ही धरना स्थल पर पहुंची पुलिस ने उन्हें वहां से हटने के लिए कहा। बताया गया कि यहां पर महिलाओं का एक कार्यक्रम है। इसी बीच काफी संख्या में पहुंची महिलाओं ने भी शमीमुल को वहां से उठने के लिए बाध्य कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें