फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: इस गांव के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को कायाकल्प अवार्ड में प्रदेश में मिला पहला स्थान

Tue, 03 Aug 2021 10:45 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

प्रदेश सरकार ने सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए कायाकल्प अवार्ड योजना की शुरुआत की थी।
विज्ञापन
प्रदेश में पहली रैंक आने पर खुशी व्यक्त करती भीतरगांव सीएचसी की टीम - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में भीतरगांव स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भीतरगांव ने वर्ष 2020-21 के कायाकल्प अवार्ड योजना में प्रदेश की सूची में पहला स्थान पाया है। पिछले बार यह सीएचसी दूसरे स्थान पर थी। योजना के तहत 26 बिंदुओं पर प्रदेश की 215 सीएचसी को परखा गया था। इसमें भीतरगांव सीएचसी को 96.4 प्रतिशत अंक मिले हैं।
विज्ञापन


सीएचसी में स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर करने के लिए शासन स्तर से पुरस्कार स्वरूप 10 लाख रुपये मिलेंगे। वहीं, बाराबंकी की सतरिख सीएचसी दूसरे और सुल्तानपुर की दुबेपुर सीएचसी तीसरे स्थान पर है। प्रदेश सरकार ने सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए कायाकल्प अवार्ड योजना की शुरुआत की थी।

इसमें उपचार सुविधा, साफ-सफाई, प्रसव स्टाफ, जच्चा भोजन वितरण, टीम मैनेजमेंट, पार्क और अभिलेखों का रखरखाव, बायो मेडिकल वेस्ट निस्तारण, स्टाफ प्रशिक्षण, सामाजिक संबंध, स्टाफ साक्षात्कार, इंफेक्शन कंट्रोल, सहयोगी सेवाएं, स्वच्छता को बढ़ावा देने के कार्यों के साथ अस्पताल की चहारदीवारी के बाहर की व्यवस्थाओं सहित 26 बिंदुओं को शामिल कर सीएचसी को परखा गया।
विज्ञापन


इसके बाद सोमवार को शासन से सूची जारी की गई। शाम को इस उपलब्धि की जानकारी सीएचसी अधीक्षक डॉ. अजय मौर्या ने पूरे स्टाफ को दी। सीएचसी के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. मनीष तिवारी, डॉ. विनोद, डॉ. सुभांषी, डॉ. दिनेश, डॉ. संजय गुप्ता, डॉ. टीएन गंगवार, फार्मासिस्ट सुनील सचान, संतोष गौतम, राघवेंद्र सिंह, अजीत, स्टाफ नर्स जयंत्री सचान, रचना, मनुजा, स्वाती, उन्नति, रेखा, लैब टेक्नीशियन आकाश, जितेंद्र, नीतू सहित सभी कर्मचारियों ने खुशी जताई है।

कायाकल्प अवार्ड जीतने के लिए पिछले चार वर्षों से सीएचसी टीम एक-एक बिंदु पर मजबूती से काम कर रही थी। पिछले वर्ष कुछ कमियों से प्रदेश में दूसरा स्थान आया था। इस बार उन गलतियों को सुधार कर पहली रैंक हासिल की है। यह कायाकल्प अवार्ड अस्पताल के प्रत्येक कर्मचारी और क्षेत्रवासियों को समर्पित है। भविष्य में और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए हम प्रयासरत हैं। 

विज्ञापन

डॉ. अजय मौर्या, सीएचसी अधीक्षक, भीतरगांव

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें