फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: कोबरा और करैत ने 16 महीनों में 418 लोगों को डंसा, दो सांप ही कटखने हैं कानपुर और आसपास के जिलों में

Mon, 25 Aug 2025 12:11 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

विशेषज्ञों ने बताया कि कोबरा और करैत दोनों का जहर न्यूरो टॉक्सिक होता है लेकिन तेज असर करैत का करता है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोबरा सांप लोगों को अधिक डंस रहा है। हैलट की इमरजेंसी में सबसे अधिक रोगी कोबरा का शिकार हुए आते हैं। दूसरे नंबर पर साइलेंट किलर कहे जाने वाले करैत सांप के काटे हुए रोगी आते हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि कानपुर नगर आसपास के जिलों में यही दोनों सांप अधिक सक्रिय होते हैं। जुलाई-अगस्त के महीने में स्नैक बाइट के रोगियों की संख्या सबसे अधिक हो जाती है।
विज्ञापन


हैलट अस्पताल के आंकड़ों के मुताबिक जुलाई के महीने में 59 रोगी सांप काटने के आए हैं। अगस्त के महीने में औसत चार रोगी स्नैक बाइट के आ रहे हैं। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के सीनियर फिजीशियन डॉ. जेएस कुशवाहा ने बताया कि 60 फीसदी रोगी कोबरा और 40 फीसदी करैत के काटने के होते हैं। साल में एक-दो मामले रसल वाइपर के आ जाते हैं। करैत का शिकार रोगियों की हालत अधिक गंभीर हो जाती है।

विशेषज्ञों ने बताया कि कोबरा और करैत दोनों का जहर न्यूरो टॉक्सिक होता है लेकिन तेज असर करैत का करता है। हैलट के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एनसी त्रिपाठी ने बताया कि जुलाई, अगस्त, सितंबर में सांप काटने के सबसे अधिक मामले आते हैं। अप्रैल वर्ष 2024 से जुलाई वर्ष 2025 तक 418 केस आए हैं।
विज्ञापन
Trending Videos

कोबरा की पहचान
- इसके काटने पर जख्म में तेज जलन और दर्द होता
- इसका जहर न्यूरो टॉक्सिक होता है
- यह सांप ज्यादातर दिन में काटता है
- जहर के असर से मांसपेशियों के जंक्शन ब्लॉक होने लगते हैं
- रोगी की पलकें गिरने लगती हैं, हाथ-पैर सुन्न, सांस में तकलीफ होती है

 

करैत की पहचान
- इसके काटने पर दर्द नहीं होता
- यह सांप रात में काटता है
- सोते व्यक्ति के शरीर की गर्मी से आकर्षित होता है
- जहर न्यूरो टॉक्सिक है लेकिन कोबरा से तेज असर करता है
- इसे साइलेंट किलर कहते हैं, इसके काटने से मौत सबसे अधिक होती हैं

 
विज्ञापन

रसल वाइपर की पहचान
- इसका जहर हीमोटॉक्सिक होता है
- रोगी के नाक और मुंह से खून आने लगता है
- इसके जहर के असर से गुर्दे फेल हो जाते हैं
- मस्तिष्क और हृदय में खून के थक्के जम जाते हैं
- शरीर में जहां काटता है दर्द और सूजन होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें