फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: कुछ ही देर में पीटीसी का उद्घाटन करेंगे सीएम योगी, इन मुद्दों पर लगा सकते हैं अफसरों की क्लास

Sun, 01 Sep 2019 01:28 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, उरई
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज पुलिस ट्रेनिंग सेंटर (पीटीसी) मगरौल का उद्घाटन कुछ ही देर में करेंगे। शनिवार को दिनभर बड़े अफसरान मगरौल में डेरा जमाए रहे। सुबह ही डीजी प्रेमप्रकाश, झांसी मंडलायुक्त कुमुदलता श्रीवास्तव, डीआईजी सुभाष बघेल, डीएम मन्नान अख्तर, एसपी सतीश कुमार सिंह मगरौल पहुंचे और हैलीपैड से लेकर कार्यक्रम स्थल तक का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


इसके साथ ही अधिकारियों ने पुलिस के जवानों के साथ बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। सीएम दोपहर ढाई बजे से तीन बजे तक पार्टी कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे। दोपहर बाद तीन बजे से साढ़े चार बजे तक विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा पीटीसी हाल में करेंगे, इसके बाद लखनऊ के रवाना हो जाएंगे।
 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ के कार्यक्रम को लेकर कालपी में शनिवार को दिन भर आलाधिकारी पीटीसी मगरौल में डेरा जमाए रहे। सुबह ही डीआईजी प्रेमप्रकाश, झांसी मण्डलायुक्त कुमुदलता श्रीवास्तव, डीआईजी सुभाष बघेल, डीएम मन्नान अख्तर, एसपी सतीश कुमार सिंह मगरौल पहुंच गए और हर व्यवस्था का बारिकि  से निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने हैलीपेड से लेकर कार्यक्रम स्थल तक का निरीक्षण किया। इसके साथ ही अधिकारियों ने पुलिस के जवानों के साथ बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। 

पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ करेंगे मुलाकात 
पार्टी सूत्रों की माने तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 2.30 से लेकर 3 बजे तक पार्टी कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे। इस दौरान वह कार्यकर्ताओं से सरकार के कार्यों व योजना का फीडबैक भी लेंगे। 

 
विज्ञापन

अन्ना समस्या पर लग सकती है क्लास 
समीक्षा बैठक के दौरान जिले की प्रमुख समस्या अन्ना जानवरों को लेकर भी गहन चर्चा होगी। सूत्रों की मानें तो मुख्यमंत्री अन्ना समस्या को लेकर गंभीर है और इसको लेकर अधिकारियों  से सवाल जवाब भी कर सकते है। जिसमें गोशालाओं की स्थिति, अन्ना पर खर्च हुआ बजट आदि को लेकर अधिकारियों की क्लास लगाई जा सकता है। 

ये है सीएम का कार्यक्रम
दोपहर 12.40 बजे  - लखनऊ से हैलीकाप्टर से प्रस्थान
दोपहर 1.25 बजे  - हैलीपैड- पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय मगरौल-कालपी
दोपहर 1.30 बजे  -  कार्यक्रम स्थल तक कार से
1.30 से 2.30 बजे -  पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय का उद्घाटन
2.30 से 3.00 बजे - आरक्षित
3 सेे 4.30 बजे     - जनपद जालौन के विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा पीटीसी हाल में।
शाम 4.40 बजे   -  वापसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें