फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: कानपुर सेंट्रल समेत 5000 स्थानों पर चलेगा स्वच्छता अभियान, कचरा संवेदनशील स्थानों का होगा कायाकल्प

Thu, 17 Sep 2026 05:50 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

प्रयागराज मंडल में बृहस्पतिवार से ‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़ा शुरू हो गया। कानपुर सेंट्रल पर अपर मंडल रेल प्रबंधक/परिचालन मो. मुबश्शिर वारिस ने अभियान का शुभारंभ कर अधिकारियों-कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई।

विज्ञापन

अभियान के तहत मंडल में 5,000 स्थानों की सफाई और मैपिंग का लक्ष्य तय किया गया है।

स्टेशनों, यार्ड, रेलवे कॉलोनियों और ट्रैक के आसपास चिन्हित कचरा संवेदनशील स्थानों की सफाई व सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। यात्रियों को ‘मेरी सीट, मेरा डिब्बा’ अभियान से जोड़ा जाएगा। सफाई मित्रों के स्वास्थ्य की जांच के साथ पीपीई किट बांटी जाएंगी। रेलवे स्कूलों में विद्यार्थियों को कचरा पृथक्करण और रीसाइक्लिंग की जानकारी दी जाएगी। एक अक्तूबर को सुबह आठ बजे सामूहिक श्रमदान और दो अक्तूबर को ‘एक पेड़ मां के नाम’ के तहत पौधरोपण किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें