फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: कानपुर में घने कोहरे के बीच कार दीवार से टकराई, युवक की मौत

Fri, 25 Dec 2020 07:56 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
दिन में छाया रहा घना कोहरा, गलन के साथ बढ़ी ठंड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर में कोहरे के चलते शुक्रवार तड़के अनियंत्रित कार बकरमंडी नाले की दीवार से टकरा गई। हादसे में दयानंद सरस्वती स्कूल के संचालक श्याम सुंदर शुक्ला के बेटे अखिलेश शुक्ला (19) की मौत हो गई। स्वरूप नगर थाना क्षेत्र में ईदगाह कालोनी निवासी श्याम सुंदर ने बताया कि अखिलेश से छोटा सौरभ व बेटी निरुपमा हैं।
विज्ञापन


अखिलेश ट्रेवल्स का काम करता था। शुक्रवार सुबह करीब चार बजे वह घर से कार लेकर निकला था। करीब 15 मिनट बाद बजरिया पुलिस ने हादसे में बेटे की मौत की सूचना दी। दीवार में टकराने से कार का इंजन और स्टीयरिंग ड्राइविंग सीट की ओर धंस गई थी। उसका मोबाइल फोन गायब था। थाना प्रभारी राममूर्ति यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।     

घटना की रात दोस्त व चचेरे बहनोई के साथ था  
चचेरे बहनोई शिवम ने बताया कि बुधवार रात करीब 12 बजे अखिलेश घर पर ड्राप कर अपने दोस्त इरशाद के साथ कार से चला गया था। इरशाद से अखिलेश का रुपयों का लेेन देन भी था। ईदगाह चौराहे पर तैनात सिपाहियों ने बताया कि देर रात करीब 3:30 बजे अखिलेश की कार गली में मुड़ी थी।
विज्ञापन


हालांकि कुछ देर बाद कार लौट आई थी। आशंका है कि अखिलेश मोबाइल घर पर भूल गया था, जिसे निकलने के बाद हादसे का शिकार हो गया। हालांकि कि परिजन यह नहीं बता से कि अखिलेश कहां जा रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें