फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: कानपुर में दिनदहाड़े पूर्व बसपा नेता की गोली मारकर हत्या, हत्यारों ने बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां

Sat, 20 Jun 2020 02:35 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
मौके पहुंचे पुलिस अधिकारी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के कानपुर में शनिवार दोपहर पूर्व बसपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। कानपुर के चकेरी में हमलावरों ने पूर्व बसपा नेता पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं। जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। गंभीर हालत में पूर्व बसपा नेता पिंटू सेंगर को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बसपा नेता नरेंद्र सिंह उर्फ पिंटू सेंगर शनिवार दोपहर को जाजमऊ स्थित केडीए आशियाना कॉलोनी के पास अपनी इनोवा कार से उतरे और फोन से बात करने लगे। तभी दो बाइक से चार युवक आये और उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।



जिससे लहूलुहान होकर पिंटू सेंगर गिर पड़े। इलाका सुनसान होने की वजह से हत्यारे मौके का फायदा उठाकर भाग निकले। पुलिस ने मौके से नाइन एमएम पिस्टल के 11 खोखे बरामद किए हैं। एक कारतूस भी मिला है। घटना की सूचना पर मौके पर एसएसपी दिनेश कुमार प्रभु, एसपी पूर्वी सहित कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में हत्यारों को खंगाला जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन





 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें