फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: ब्रजेश पाठक बोले- कांग्रेसी सरकारों ने वंदे मातरम को तोड़ मरोड़ कर किया प्रस्तुत

Mon, 10 Nov 2025 09:31 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक एकता यात्रा शामिल हुए। उन्होंने लोगों से स्वदेशी खरीदने और बेचने की अपील की। 
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आत्म निर्भर भारत और सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती और वंदेमातरम गीत के 150 वर्ष पूरे होने पर भाजपा ने सोमवार को छावनी विधानसभा क्षेत्र में एकता यात्रा निकाली। यहां पहुंचे उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री पंडित नेहरू ने पूरे कश्मीर को भारत में मिलाने के लिए सरदार पटेल को रोका था। कांग्रेसी सरकारों ने सांप्रदायिक ताकतों को खुश करने के लिए वंदे मातरम् गीत को तोड़-मरोड़ कर लागू किया। इस राष्ट्र गीत में देवी मां की स्तुति वाले छंद हटाकर केवल दो अंतरों को ही पूर्व की सरकारों ने लागू किया था।
विज्ञापन


उन्होंने देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्वदेशी को खरीदने और बेचने का अनुराेध किया। इस माैके पर क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल, जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह, पूर्व विधायक रघुनंदन भदाैरिया ने भी संबोधित किया। संचालन जिला मंत्री जसविंदर सिंह ने किया। इस अवसर पर रीता शास्त्री, पूनम द्विवेदी, सुमित तिवारी, एलबी पटेल, दिवाकर मिश्रा, अनूप अवस्थी, बाॅबी पाठक, शशांक मिश्रा, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

कानपुर पहुंचे उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक - फोटो : अमर उजाला
2027 को लेकर एकता यात्रा में सक्रिय दिखे कई नेता
छावनी विधानसभा सीट पर आगामी 2027 के चुनाव में काैन-काैन सक्रिय रूप से टिकट के लिए दावेदारी करने वाले हैं, यह चर्चा सोमवार को भाजपा की एकता यात्रा के दाैरान ही होने लगी। इस यात्रा में सिर्फ दावेदार ही नहीं उनके समर्थक भी अपने नेताओं के साथ नजर आए। इससे साफ है कि आने वाले दिनों में कैंट क्षेत्र में पार्टी के अंदर खींचतान तेज होने वाली है। फिलहाल यहां पिछले दो बार से कांग्रेस और सपा का प्रत्याशी जीतता आ रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें