इंटर की टॉपर अनन्या व हाईस्कूल की वैष्णवी
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से बृहस्पतिवार को घोषित किए गए हाईस्कूल व इंटर मीडिएट के परिणाम में छात्राओं का दबदबा रहा। हाईस्कूल में 96 फीसदी अंकों के साथ वैष्णवी व इंटर मीडिएट में 90.40 फीसदी अंकों के साथ अन्या जिला टॉपर बनीं। बोर्ड परीक्षा में बेहतर अंक अर्जित कर सफलता हासिल करने वाले छात्रों के घरों में जश्न का माहौल है। इस बार जिले में इंटर का परीक्षा परिणाम 86.46 फीसदी व हाईस्कूल में 89.80 फीसदी रहा है। पिछले वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष जिले में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट का परिणाम बेहतर रहा।