हमीरपुर जिले के कामता इंटर मंदिर इंटर कॉलेज सुमेरपुर के दुर्गेश प्रजापति 94.83 व गुरुकुलम एकैडमी उमरिया राठ के शुभ सोनी 94.83 फीसदी और इंटरमीडिएट परीक्षा में चित्रगुप्त इंटर कॉलेज राठ के छात्र नमन ने 94 फीसदी से अधिक अंक पाकर जिला टॉप किया। बीते वर्ष की तुलना में इस बार हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम 0.97 फीसदी अधिक रहा तो इंटरमीडिएट में 12.39 फीसदी का इजाफा हुआ है। जिले में हाईस्कूल परीक्षा का परिणाम 91.57 फीसदी व इंटरमीडिएट परीक्षा का 84.62 फीसदी परिणाम रहा।
विज्ञापन
इस वर्ष हाईस्कूल में पंजीकृत 15134 छात्र छात्राओं में से 14456 ने परीक्षा दी। जिसमें से 13237 परीक्षार्थी सफल हुए। जिले का हाईस्कूल परीक्षा परिणाम 91.57 फीसदी रहा। इसी तरह इंटरमीडिएट में पंजीकृत 14700 में से 14361 छात्रों ने परीक्षा दी। इनमें 12152 परीक्षार्थी परीक्षा में सफल रहे। इंटर मीडिएट का परीक्षा परिणाम 84.62 फीसदी रहा।
जबकि बीते वर्ष हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम 90.60 फीसदी व इंटरमीडिएट का 72.23 फीसदी रहा। जहां बीते वर्ष प्रदेश की मैरिट में हाईस्कूल व इंटर के तीन छात्र शामिल हुए थे। जबकि इस बार जिले का कोई भी छात्र प्रदेश सूची में अपना स्थान नहीं बना सका है।