फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP बोर्ड: रियल्टी चैक में टॉपर्स फेल!, 10 सवाल में से दे पाए सिर्फ 2 जवाब

Sun, 11 Jun 2017 11:59 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
इंटर टॉपर प्रियांशी तिवारी, (दाएं) हाईस्कूल टॉपर तेजस्वी देवी
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा में इसबार बड़े शहर के बच्चों को पीछे छोड़ते हुए छोटे शहर के छात्रों ने बाजी मार ली। इस बार फतेहपुर जिले का जलवा रहा, यहीं की 10वीं और बारहवी की छात्राओं ने टॉप किया। लेकिन जब मीडिया ने रियल्टी चैक के लिए इन टॉपर्स से कुछ सवाल किए तो सामने आई हकीकत ने सभी को चौंका दिया...
विज्ञापन


 

इंटर टॉपर के पिता बोले- बचपन से ही क्लास में टॉप कर रही है बेटी

प्रियांशी तिवारी और तेजस्वी देवी
​गौरतलब हो 9 जून को यूपी के बोर्ड के 10वीं और 12वीं का रिजल्ट अनाउंस किया गया है। दोनों ही 10वीं और12वीं दोनों ही कक्षाओं में फतेहपुर की लड़कियों ने टॉप किया। हाईस्कूल में तेजस्वी देवी को 95.83% नंबर और इंटर में प्रियांशी तिवारी को 96.20% नंबर मिले।

मीड‍िया ने दोनों ही टॉपर से कुछ सवाल पूछे, जिसमें से ज्यादातर का उत्तर गलत मिला। कुछ के जवाब टॉपर्स को पता ही नहीं थे। मिली जानकारी के अनुसार, मीड‍िया के सवाल-जवाब के बाद दोनों ही टॉपर्स को उनकी फैमिली ने फते‍हपुर से बाहर भेज दिया है। बता दें, इस बार एशिया के सबसे बड़े बोर्ड एग्जाम में करीब 60 लाख स्टूडेंट शामिल हुए थे।

इंटर टॉपर के पिता बोले- बचपन से ही क्लास में टॉप कर रही है बेटी
प्रियांशी के पिता विनोद तिवारी का कहना है कि उनकी बेटी शुरू से ही पढ़ने में तेज रही है। वह क्लास में हमेशा अव्वल आती रही है। हाईस्कूल में भी प्रियांशी के 90% से ज्यादा मार्क्स आए थे, यही वजह है कि इंटर में भी उसने और मेहनत की और पूरे यूपी में टॉप किया। परिवार में प्रियांशी के अलावा बड़ा बेटा और पत्नी है। मैं ट्यूशन पढ़ाकर घर चलाता हूं। गांव में कुछ खेती-बाड़ी भी है, जिससे राशन मिल जाता है। शुरू से ही मैंने बच्चों की पढ़ाई पर ध्यान दिया। बेटी को सुबह 4 बजे उठा देता था। वह लगातार सुबह 6 से 7 बजे तक पढ़ती थी। फिर शाम को भी उसका यही रूटीन रहता है।

 
विज्ञापन

ये रहे दोनों टॉपर से किए गए सवाल और उनके जवाब...

प्रियांशी तिवारी
टॉपर प्रियांशी तिवारी से सवाल

सवाल- बोर-बरी योजना क्या है?
जवाब- कोई जवाब नहीं

सवाल- टू एन स्कवेर क्या है?
जवाब- नहीं पता

सवाल- परमाणु की कक्षाओंं में इलेक्ट्रॉनों की स्थिति यानी इलेक्ट्रॉनिक विन्यास किस आधार पर होता है?
जवाब- नहीं मालूम...

सवाल- परमाणु की पहली कक्षा में कितने इलेक्ट्रान होते हैं?
जवाब- 2 (सही जवाब)

सवाल- परमाणु की सबसे अंतिम कक्षा में अधिकतम कितने इलेक्ट्रॉन हो सकते हैं?
जवाब- 32 (सही जवाब)
  तेजस्वी से सवाल
  सवाल- क्या आप कवि सोहन लाल द्विवेदी को जानती हैं?
जवाब- कौन सोहन लाल द्विवेदी?

सवाल- क्य आपको पता है तुलसीदास का निधन कब हुआ था?
जवाब- नहीं पता 

सवाल- तुलसीदास का जन्म कहां हुआ था?
जवाब- काशी (गलत जवाब)

सवाल- क्या आपको पाई का मान पता है?
जवाब- 22/7 (सही जवाब)

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें