फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: 124 केंद्रों पर होगी यूपी बोर्ड परीक्षा, केंद्रों पर पहुंचने लगीं काॅपियां

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए इस बार शहर में 124 केंद्र बनाए गए हैं। 18 फरवरी से शुरू हो रही परीक्षा के लिए डीआईओएस कार्यालय से सभी केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाओं और अन्य सामग्री का वितरण किया जा रहा है। शुक्रवार को सदर और नरवल तहसील के 27 केंद्रों पर कॉपियां भेजी गईं।
विज्ञापन


डीआईओएस संतोष कुमार राय ने बताया कि शनिवार तक सभी केंद्रों पर कॉपियों का वितरण हो जाएगा। उन्होंने बताया कि जिले के स्ट्रांग रूम में पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। परीक्षा के लिए 16 सेक्टर और 124 स्टैटिक व नॉर्थ जोनल मजिस्ट्रेट, 124 केंद्र व्यवस्थापक और सहायक केंद्र व्यवस्थापक नियुक्त किए गए हैं। इसके अतिरिक्त सचल दल भी लगातार सक्रिय रहेंगे। केंद्रों की निगरानी के लिए चुन्नीगंज स्थित जीजीआईसी में ऑनलाइन कंट्रोल रूम बनाया जा रहा है, जहां 14 कर्मचारी तैनात रहेंगे। जीआईसी चुन्नीगंज में ऑफलाइन कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। इसके प्रभारी एसडीएम सत्य प्रकाश बनाए गए हैं।

हाईस्कूल व इंटर की कॉपियों के रंग होंगे अलग-अलग
यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए इस बार हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की कॉपियों के रंग अलग-अलग तय किए गए हैं। हाईस्कूल की मुख्य ए कॉपी भूरे रंग की होगी, जबकि इंटरमीडिएट की मुख्य ए कॉपी मैजेंटा या गहरे बैंगनी रंग में होगी। अतिरिक्त बी कॉपी दोनों कक्षाओं के लिए हरे और नीले रंग की होगी। नई कॉपियों के हर पेज पर माध्यमिक शिक्षा परिषद का वॉटरमार्क लोगो, यूनिक बारकोड और सिक्योरिटी कोड अंकित होंगे। अतिरिक्त बी कॉपी पर मुख्य ए कॉपी का सीरियल नंबर दर्ज करना अनिवार्य होगा। इससे कॉपियों की अदला-बदली की संभावना समाप्त हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें