फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षाः कक्ष निरीक्षक के पास मिला मोबाइल, डीएम ने किया निलंबित, ये मामले भी सामने आए

Tue, 12 Feb 2019 12:49 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
परीक्षा के दौरान औचक निरीक्षण करने पहुंचे डीएम
विज्ञापन
यूपी के हरदोई जिले में मंगलवार को बोर्ड परीक्षा में सुबह की पाली में जिलाधिकारी पुलकित खरे जनता इंटर कॉलेज भरावन में औचक निरीक्षण के लिए पहुंचे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कक्ष संख्या 5 में ड्यूटी कर रहे जूनियर हाईस्कूल रुदौली के सहायक अध्यापक धर्मेंद्र यादव के पास से मोबाइल बरामद किया।
विज्ञापन


जिसके बाद जिलाधिकारी ने कक्ष निरीक्षक धर्मेंद्र यादव को निलंबित करने के निर्देश दिए हैं। हरदोई जिले का ही एक और मामला सामने आया है। 
विज्ञापन

हरदोई में परीक्षा के दौरान अधिकारियों का औचक निरीक्षण
यहां  मल्लावां के बीएन इंटर कॉलेज में आज सुबह की पाली में हाईस्कूल की परीक्षा दूसरे के स्थान पर देते हुए विकास कुमार पुत्र अशोक कुमार निवासी ग्राम पिडरी थाना अचलगंज जनपद उन्नाव को पकड़ा गया है। जानकारी के अनुसार पकड़े गए छात्र से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें