फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड 12वीं की टॉपर प्रियांशी ने खोला राज, कैसे बनी नंबर वन

Sat, 10 Jun 2017 09:13 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
12वीं की टॉपर प्रियांशी
विज्ञापन
प्राइवेट ट्यूटर विनोद कुमार की बेटी प्रियांशी ने इंटर मीडिएट बोर्ड की परीक्षा में 96.2 पर्सेंट नंबर पाकर प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। विनोद कुमार दुर्गा नगर कॉलोनी, हरिहर गंज-फतेहपुर के रहने वाले हैं। प्रियांशी ग्रेजुएशन करने के बाद सिविल की तैयारी करना चाहती है। उसका बड़ा भाई प्रांजल इलाहाबाद में रहकर एसएससी की तैयारी कर रहा है। प्रियांशी का एक राज जानकर सभी हैरान हैं। 
विज्ञापन


प्रियांशी का कहना है कि उसने पढ़ाई में हमेशा टाइमटेबल का ध्यान रखा। बाहर कहीं ट्यूशन नहीं पढ़ी। हिंदी और अंग्रेजी दोनों विषय में नंबर कम ना हो इसके लिए उस विषय पर भी पूरा ध्यान केंद्रित किया। प्रियांशी ने अपनी सफलता का पूरा श्रेय अपनी मां शिव देवी को दिया है। 
 
Trending Videos
विज्ञापन

‘मैं आईएएस बनकर समाज की बुराईयों को जड़ से खत्म करूंगी’

टॉपर प्रियांशी
यूपी बोर्ड 12वीं की टॉपर प्रियांशी का ये भी कहना है कि मैं आईएएस बनकर समाज व्याप्त बुराईयों को जड़ से समाप्त करने का काम करूंगी। प्रियांशी ने बोर्ड इग्जाम की तैयारी करने वाले परीक्षार्थियों को बड़ा संदेश दिया है। प्रियांशी का कहना है कि अगर बड़ी सफलता चाहते हो तो अपने सब्जेक्ट पर फोकस करो और उन विषयों पर सबसे ज्यादा ध्यान देना चाहिए जिसमें आप कम नंबर पातें हैं आगे चलकर वो विषय आपके सबसे ज्यादा पसंदीदा विषय बन जाते हैं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें