फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: भाजपा ने कानपुर-बुंदेलखंड की 52 विधानसभा सीटों पर नियुक्त किए प्रभारी, इन्हें सौंपी जिम्मेदारी

Wed, 11 Nov 2026 09:12 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

विधानसभा चुनाव के लिए संगठन को मजबूत करने की कवायद तेज हो गई है। कानपुर महानगर की दस विधानसभा सीटों की जिम्मेदारी वरिष्ठ नेताओं को सौंपी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगामी विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों के तहत भाजपा ने कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र में संगठनात्मक गतिविधियां तेज कर दी हैं। पार्टी ने क्षेत्र की सभी 52 विधानसभा सीटों पर प्रभारियों की नियुक्ति की है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की संस्तुति पर क्षेत्रीय अध्यक्ष राम किशोर साहू ने बुधवार शाम प्रभारियों की सूची जारी की। इसके जरिये पार्टी ने प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में संगठन की जिम्मेदारी तय कर चुनावी तैयारियों को गति देने का प्रयास किया है।
विज्ञापन


कानपुर महानगर की दस विधानसभा सीटों पर भी वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है। घोषित सूची के अनुसार सीसामऊ विस सीट की जिम्मेदारी राजेंद्र सिंह चौहान को, आर्यनगर की रंजन सिंह को, कैंट की संतोष सोनी को, कल्याणपुर की राघव मिश्रा को और गोविंदनगर की मलखान सिंह उर्फ मलखान को सौंपी गई है। इसी तरह किदवईनगर विस सीट के लिए दिवाकर शास्त्री को, महाराजपुर के लिए डॉ. देवाशीष पटेल को, बिठूर के लिए संदीपन अवस्थी को, बिल्हौर के लिए श्रीकृष्ण दीक्षित को और घाटमपुर के लिए वीना आर्या पटेल को प्रभारी बनाया गया है।

क्षेत्रीय अध्यक्ष राम किशोर साहू ने नवनियुक्त प्रभारियों को बधाई देते हुए कहा कि भाजपा में संगठन सर्वोपरि है। सभी प्रभारी अपने अनुभव और क्षमता से पार्टी को मजबूत करेंगे। उन्होंने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय के साथ जनता के बीच सक्रिय रहने की अपील की। कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार तथा बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करना प्रमुख प्राथमिकता होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें