फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: यूपी बार कौंसिल चुनाव... नामांकन आज से, कानपुर से 18 प्रत्याशी मैदान में

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। यूपी बार कौंसिल चुनाव के लिए प्रयागराज में शुक्रवार से नामांकन शुरू होंगे। प्रदेश के कई जिलों से अधिवक्ता नामांकन कराने पहुंचेंगे। कानपुर से भी 18 से ज्यादा प्रत्याशी मैदान में दिखाई दे रहे हैं। 14 से 19 नवंबर तक छह दिन चलने वाली नामांकन प्रक्रिया में शहर के प्रत्याशियों और समर्थकों का हुजूम भी नामांकन कराने प्रयागराज पहुंचेगा। तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।
विज्ञापन


हर पांच साल में होने वाला यूपी बार कौंसिल का चुनाव लगभग दो साल देर से हो रहा है। 16 जनवरी से चार चरणों में मतदान होना है। कानपुर नगर और देहात में तीसरे चरण में यानि 27 व 28 जनवरी को मतदान होगा। चुनाव के लिए नामांकन शुक्रवार से शुरू हो रहे हैं। पिछली कार्यकारिणी में रहे कानपुर के तीनों सदस्य योगेंद्र स्वरूप, अंकज मिश्रा और अनुराग पांडे एक बार फिर चुनाव मैदान में किस्मत आजमा रहे हैं। वहीं, दो साल पहले कानपुर नगर के जिला जज रहे संदीप सिंह के खिलाफ आंदोलन चलाने वाले बार एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेश चंद्र त्रिपाठी व महामंत्री अनुराग श्रीवास्तव भी चुनाव मैदान में हैं। इसके अलावा बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अजित शुक्ला और लॉयर्स एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष नदीम रऊफ खान और रामेंद्र कटियार भी चुनाव मैदान में हैं।
सांसद फूलन देवी का मुकदमा लड़ने वाले अधिवक्ता गिरीश नारायण दुबे के बेटे पवित्र दुबे और पिछले दिनों अखिलेश दुबे के साथ नाम जुड़ने से चर्चा में आए अधिवक्ता पंकज दीक्षित भी भाग्य आजमा रहे हैं। अजय यादव, रामप्रकाश गुप्ता, संतोष श्रीवास्तव, नीरज श्रीवास्तव, श्रीराम गौतम भी चुनाव मैदान में हैं। महिला प्रत्याशियों में सरोज उपाध्याय व मृदुला मिश्रा भी अपनी दावेदारी बता रही हैं।
विज्ञापन


इस बार नामांकन शुल्क डेढ़ लाख रुपये कर दिया गया है। इसके अलावा हर प्रत्याशी को मतदाता सूची के लिए अतिरिक्त 25 हजार रुपये भी जमा करने हैं। अब 1.75 लाख रुपये जमा करके कौन नामांकन कराता है यह नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी। चुनाव मैदान में डटे प्रत्याशी नामांकन के लिए तैयारी कर रहे हैं। नामांकन जुलूस में शामिल होने के लिए कारों व गाड़ियों का काफिला सज रहा है। प्रत्याशियों ने मैत्री भोज के माध्यम से भी अधिवक्ताओं से जुड़ने का काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें