फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: दिवाली पार्टी में पहले दोस्तों ने साथ बैठकर पी शराब फिर बोतल तोड़ साथी की पीठ में घोप दी

Sun, 15 Nov 2020 04:22 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
उन्नाव के सोहरामऊ थाना क्षेत्र के गांव मिर्जापुर में आपसी विवाद में पड़ोसी  ने नशे की हालत में शराब की बोतल फोड़कर युवक की पीठ में घोप दी। नाजुक हालत में सीएचसी से लखनऊ ट्रामासेंटर रेफर कर दिया गया। पीड़ित के चचेरे भाई की तहरीर पर पुलिस ने जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव मिर्जापुर निवासी पीड़ित अनूप के चचेरे भाई संजीव कुमार पुत्र नन्हेलाल ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसका भाई अनूप कश्यप(20) पुत्र शमशेर  से किसी बात को लेकर गांव के पड़ोसी युवक जसवंत सिंह पुत्र गुड्डू सिंह से शनिवार शाम को विवाद हो गया था।

 
Trending Videos
विज्ञापन

विवाद के दौरान जसवंत सिंह ने शराब के नशे में उसके भाई अनुज के पीठ में शराब की बोतल फोड़कर घोप दी थी।जिसे मरणासन्न हालत में नवाबगंज सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से डाक्टरो ने उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

एसओ सुरेश कुमार पटेल ने बताया कि   दोनो युवक एक ही गांव के है। शराब के नशे में विवाद की जानकारी हुई है। पीड़ित पक्ष के चचेरे भाई संजीव कुमार की तहरीर पर आरोपी युवक जसवंत सिंह के विरुद्ध आइपीसी 308 के तहत हमला कर जान से मारने के प्रयास की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर दी गई हैं।

पीड़ित का लखनऊ में इलाज चल रहा है। हालत में सुधार होने पर पीड़ित युवक से पूछताछ की जाएगी।वही आरोपी युवक की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।अब तक कि जांच में किसी रंजिश की बात सामने नही आई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें