फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: आज नेट पर पसीना बहाएंगी यूपी-गोवा की टीमें

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। ग्रीनपार्क स्टेडियम में 18 से 21 अक्तूबर तक होने वाले रणजी ट्रॉफी के मुकाबले के लिए उत्तर प्रदेश और गोवा की टीमें गुरुवार को कानपुर पहुंच गईं। शुक्रवार से दोनों टीमें मैदान पर अभ्यास शुरू करेंगी। दोपहर एक बजे से नेट पर उतरकर खिलाड़ी अपनी तैयारियों को धार देंगे।
विज्ञापन

दो दिन के अभ्यास सत्र में गोवा की टीम ग्रीनपार्क की पिच और परिस्थितियों को समझने के साथ जीत की रणनीति तैयार करेगी। उत्तर प्रदेश की टीम घरेलू मैदान पर दमदार प्रदर्शन कर जीत का सिलसिला कायम रखने के इरादे से उतरेगी। सीजन के पहले मुकाबले में यूपी ने बिहार को उसी के मैदान पर एक पारी और 267 रन से करारी शिकस्त दी थी। दूसरी ओर गोवा को बड़ौदा के खिलाफ पारी और 135 रन से हार झेलनी पड़ी। ऐसे में यूपी की निगाहें दूसरी जीत पर होंगी जबकि गोवा की टीम पिछली हार से उबरकर वापसी करना चाहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें