फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: विकास दुबे से बड़ा हो सकता है अखिलेश दुबे का गैंग, कुख्यात अपराधी पप्पू स्मार्ट से जुड़े हैं तार

Mon, 11 Aug 2025 12:29 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

पिंटू सेंगर की हत्या के मास्टरमाइंड पप्पू स्मार्ट पर अखिलेश संग कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज हुई थी। दीनू उपाध्याय का करीबी कुख्यात पप्पू स्मार्ट जमीन पर कब्जा करने के आरोप में जेल में बंद है।
 
विज्ञापन
अधिवक्ता अखिलेश दुबे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जेल में बंद चर्चित अधिवक्ता अखिलेश दुबे के तार कुख्यात अपराधी पप्पू स्मार्ट से जुड़ चुके हैं। यह वही पप्पू स्मार्ट है जिसे बसपा नेता नरेंद्र सिंह उर्फ पिंटू सेंगर की हत्या का मास्टरमाइंड माना जाता है। पप्पू जमीनों पर कब्जा करने वाले दीनू उपाध्याय गैंग का भी सदस्य है। ऐसे में अब पुलिस अखिलेश को इसी गैंग का हिस्सा मानते हुए कार्रवाई करने की तैयारी में है। ऐसा हुआ तो इस गैंग के सदस्यों की संख्या कुख्यात विकास दुबे के गैंग से भी ज्यादा होगी।

विज्ञापन


दुर्दांत अपराधी रहे विकास दुबे के गैंग में कुल 30 सदस्य थे। वहीं पहले इंटररेंज गैंग के सरगना अवनीश दीक्षित के गैंग में अभी 26 सदस्य हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक अखिलेश दुबे के साथ कोतवाली में दर्ज रिपोर्ट में पप्पू स्मार्ट का नाम सामने आने के बाद आगामी दिनों में कमिश्नरी का सबसे बड़ा गैंग अखिलेश दुबे का घोषित किया जा सकता है। पुलिस इसके बाद 14 ए के तहत गैंगस्टर की कार्रवाई भी करेगी।

Trending Videos

अखिलेश पर बीते पांच दिनों में चार एफआईआर दर्ज हुई हैं। इनमें से किदवई नगर में दो, बर्रा, कोतवाली में एक-एक एफआईआर दर्ज हुई है। इसमें अब तक 20 लोगों को आरोपी बनाया जा चुका है। ऐसे में एसआईटी के पास आईं शिकायतों की जांच के बाद और भी रिपोर्ट दर्ज हो सकती हैं। साथ ही आरोपियों की संख्या भी बढ़ने का अनुमान लगाया जा रहा है।
 
विज्ञापन

हर कोई जानना चाहता कि चल क्या रहा है
जिस तरह से कमिश्नरेट के उच्चाधिकारियों ने जांच के बाद चर्चित अधिवक्ता पर कार्रवाई करनी शुरू की तो शहर के लोग अवाक रह गए। एक के बाद एक रिपोर्ट दर्ज होने के बाद रसूखदार, खाकी, खादी, अधिवक्ताओं और तथाकथित पत्रकारों में भी खलबली मची है। कुछ समय पहले तक जिस दरबार में जी हुजूरी चलती थी वहां अब सन्नाटा पसरा है। सुबह से ही लोग केवल इसकी जानकारी लेने में जुट जाते हैं कि आखिरकार आगे क्या कार्रवाई चल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें