फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: क्रशर व्यापारी के परिजनों से महोबा मिलने जा रहे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को रोका, पुलिस से नोकझोंक

Mon, 14 Sep 2020 03:13 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
अजय कुमार लल्लू को ले जाती पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
महोबा के पूर्व एसपी पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाने वाले कबरई के कारोबारी इंद्रकांत त्रिपाठी की मौत के बाद कांग्रेस विधायक दल की नेता आराधना मिश्रा के साथ परिजनों से मिलने जा रहे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को पुलिस ने घाटमपुर कस्बे के मुख्य चौराहे पर रोक लिया।
विज्ञापन


इस दौरान लल्लू की पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों से नोकझोंक भी हुई। उन्होंने नाराजगी जताकर कहा कि उन्हें रोका जाना लोकतंत्र की हत्या किए जाने के बराबर है। मृतक के परिजनों को सांत्वना देने जाना हमारी संस्कृति में है।

महोबा के तत्कालीन एसपी मणिलाल पाटीदार पर रिश्वत मांगने और खुद पर जानलेवा हमले की आशंका जताते हुए कारोबारी इंद्रकांत का वीडियो वायरल हुआ था। अगले दिन वह कार में लहूलुहान मिले थे और उन्हें गोली लगी थी। रविवार शाम इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन


सोमवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार सिंह लल्लू व पार्टी विधायक आराधना मिश्रा लखनऊ से कानुपर-सागर हाईवे से वाया घाटमपुर होकर कबरई जा रहे थे। इस सूचना पर कोतवाली प्रभारी सत्यदेव शर्मा मुख्य चौराहे पर पहुंच गए और जैसे ही कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष घाटमपुर चौराहे पर पहुंचे तभी पुलिस ने उन्हें घेरकर गाड़ी से उतार लिया।
विज्ञापन

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष द्वारा रोके जाने की वजह पूछे जाने पर पुलिस से उनकी करीब दो घंटे तक नोकझोंक होती रही। फिर उन्हें व विधायक दल की नेता को चौराहे पर स्थित पीडब्ल्यूडी के डाकबंगले ले जाया गया। तभी सीओ सदर के बाद एसडीएम भी पहुंच गए।

पहले से मौजूद तहसीलदार विजय यादव से सारे मामले की जानकारी अधिकारियों को दी। काफी मान मनौव्वल के बाद भी प्रदेश अध्यक्ष अपनी बात पर अड़े रहे। फिर मौके पर मौजूद पूर्व सांसद राकेश सचान की मध्यस्थता के बाद प्रदेश अध्यक्ष व पुलिस प्रशासन के बीच की समझौते की बात बनीं। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार सिंह लल्लू व विधायक दल की नेता आराधना मिश्रा, पूर्व सांसद व विधायक सोहेल अंसारी तथा अन्य कांग्रेसी नेताओं के साथ लखनऊ की ओर लौट गए।

लल्लू ने ट्वीट कर कहा 'अपराधी तो अपराधी कानून के रखवाले भी सुपारी ले रहे है, व्यापारी की हत्या कर दी जाती है। महोबा जाने के दौरान घाटमपुर में पुलिस ने जबरदस्ती रोक लिया। व्यक्ति के अधिकारों पर सरकार ने पहरा लगा दिया है। यह अघोषित आपातकाल है।'
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें