बड़ी बेटी की मौत के बाद पोस्टमार्टम हाउस में बैठी मां
- फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के हरदोई में शुक्रवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसे में दादी पोती की मौत हो गई। हरदोई शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बावन चुंगी के निकट एक तेज रफ्तार डीसीएम ने बाइक में टक्कर मार दी।
बाइक पर पांच लोग सवार थे। इनमें फूलमती (55) पत्नी मूलचंद और उनकी पोती प्रियांशी सिंह(3) पुत्री अनूप सिंह निवासी समसपुर कोतवाली कछौना की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक चला रहे अनूप साथ में उनकी पत्नी प्रीति और 3 माह की बच्ची को कोई चोट नहीं आई है।
घटना के बाद चालक डीसीएम छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। दादी पोती की माैत की खबर जब घर पहुंची तो कोहराम मच गया है।