फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: फॉर्ब्स वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल हुई आरती की पेंटिंग, बालों से बनाई थी 155.1 फीट लंबी पेंटिंग

Wed, 23 Jul 2025 10:36 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

Hamirpur News: छात्रा ने बालों से 155.1 फीट लंबी पेंटिंग बनाई थी। आरती की पेंटिंग फॉर्ब्स वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल हुई है।
विज्ञापन
आरती को सम्मानित करते जनप्रतिनिधि व अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डीएलएड की छात्रा आरती वर्मा की मानव बालों से बनी 155.1 फीट लंबी पेंटिंग को फॉर्ब्स वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल किया गया है। बुधवार को तहसील सभागार में छात्रा को सम्मानित किया गया। कस्बे के चरखारी रोड नई बस्ती निवासी आरती वर्मा डीएलएड की छात्रा हैं। करीब 12 वर्ष कीं थीं तभी से पेंटिंग का शौक है। चार जून को आरती ने मां शारदा बालिका इंटर कॉलेज के बरामदे में बालों से 155.1 फीट लंबी व तीन फीट चौड़ी पेंटिंग बनाई थी। इसमें पर्यावरण जागरूकता व सरकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए करीब 53 चित्र थे। पर्यावरण दिवस पर पांच जून को पेंटिंग का अनावरण हुआ था।
विज्ञापन


आरती की इस अद्भुद कलाकारी को फॉर्ब्स वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल किया गया है। बुधवार को विधायक मनीषा अनुरागी, जिला पंचायत अध्यक्ष जयंती राजपूत, चेयरमैन श्रीनिवास बुधौलिया, एसडीएम अभिमन्यु कुमार, सीओ राजीव प्रताप सिंह, प्रभारी तहसीलदार वीरपाल सिंह ने छात्रा को सम्मानित किया।

24 अगस्त को मुंबई में होंगी सम्मानित
आरती ने बताया कि वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ एक्सीलेंस इंग्लैंड 24 अगस्त को मुंबई में सम्मान समारोह आयोजित कर रहा है। इस समारोह में भी उन्हें सम्मानित किया जाएगा। आरती ने बताया कि उन्होंने इंटर नेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड में भी अपनी पेंटिंग को शामिल करने के लिए आवेदन किया था। बताया कि बालों से बनी सबसे लंबी पेंटिंग में उनकी कृति शामिल हो सकती है। इस पेंटिंग को बनाने में उन्होंने पांच बोरी बालों का प्रयोग किया था। बालों को धुलकर, सुखाकर और बारीक काटने के बाद छानकर प्रयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें