तीन मंजिला इमारत में अचानक लग गई आग
- फोटो : amar ujala
कानपुर देहात में भोगनीपुर चौराहा स्थित तीन मंजिला इमारत में शुक्रवार सुबह पांच बजे के करीब तौफीक की तीन मंजिला इमारत में अचानक आग लग गई। जिसमें तौफीक के नौकर बदरुद्दीन पुत्र बुद्धू (50) निवासी गौसगंज थाना मूसानगर की आग में फंसकर मौत हो गई।
मृतक पिछले 20 वर्ष से यहां नौकरी करता था। तीन मंजिला इमारत में कास्मेटिक, हार्ड वेयर, प्लास्टिक के सामान और परचून की दुकानें थी। जो पूरी तरह जल गई। परचून की दुकानें थीं। आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की तीन गाडियां पहुंची थीं।
कोतवाल धर्मेन्द्र सिंह ने पहुंच कर जांच शुरू की। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। ऊपरी मकान के हिस्से आग पहुंचने से पहले नियंत्रित कर लिया गया। दुकानदार व स्थानीय लोग बाहर से निकले बिजली के तारों में स्पार्किंग से आग लगने की बात कह रहे हैं।