फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: संतान न होने से दुखी अधेड़ ने ट्रेन से कटकर जान दी, रेलवे क्रॉसिंग पर मिला शव

Thu, 21 Aug 2025 07:34 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

अधेड़ ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस जांच पड़ताल कर रही।
विज्ञापन
मृतकों की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोपालपुर रेलवे क्रॉसिंग पर गुरुवार की सुबह एक अधेड़ ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। बताया जा रहा है कि संतान न होने से वह दुखी था। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। परास गांव निवासी संजीव तिवारी (52) की शादी लगभग 27 वर्ष पहले मधु के साथ हुई थी। शादी के बाद कोई संतान न होने से वह परेशान रहता था। तनाव की वजह से शराब की लत लग गई थी। बुधवार की रात शराब पीने को लेकर घर में कहासुनी हुई।
विज्ञापन


इसके बाद वह घर में किसी को बिना कुछ बताए निकल गया। रेलवे क्रॉसिंग पर सुबह शव पड़ा मिला। लखनऊ-जबलपुर एक्सप्रेस के पायलट ने स्टेशन मास्टर को ट्रेन की चपेट में आकर एक व्यक्ति की कटने की सूचना दी। स्टेशन मास्टर ने घटना की जानकारी घाटमपुर पुलिस को दी। पुलिस शिनाख्त कराने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसे के बाद से पत्नी मधु और मां ज्ञाना देवी का रो-रोकर हाल बेहाल है।
विज्ञापन

बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
थाना प्रभारी धनंजय पांडेय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उधर, मां ज्ञाना देवी ने बताया कि उनके दो बेटे थे। एक बेटे ने 12 वर्ष पहले घर पर आग लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उसकी शादी नहीं हुई थी। आज दूसरे ने ट्रेन से कटकर अपनी जान दे दी। अब परिवार को सहारा देने वाला कोई नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें