फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: चलती कार के इंजन में शार्ट सर्किट से लगी भीषण आग, ड्राइवर ने कूद कर बचाई जान

Sat, 07 Nov 2020 11:26 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
चलती कार में अचानक आग लगने से मचा हड़कंप - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

कानपुर के स्वरुपनगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात एक बड़ा हादसा टल गया। यहां अचानक चलती कार में आग लग गई। गनीमत रही कि समय रहते ड्राइवर कार से कूद गया। जिससे उसकी जान बच गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस व फायर सर्विस ने आग पर काबू पाया है। घटनाक्रम का वीडियो भी सामने आया है।

काकादेव निवासी धीरज अग्रवाल शुक्रवार की रात अशोक नगर से होते हुए वापस अपने घर जा रहे थे। जैसे ही वे मोतीझील गेट के पास पहुंचे तो अचानक शार्ट सर्किट के चलते इंजन में आग लग गई। कुछ ही क्षणों में आग ने विकराल रुप अख्तियार कर लिया। धीरज अग्रवाल ने कार से कूदकर अपनी जान बचाई।

स्थानीय लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस और फायर ब्रिगेड कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पायाl लेकिन तब तक कार पूरी तरीके से जलकर राख हो चुकी थी। इस घटना के बाद मोतीझील के पास जाम लग गया था। पुलिस ने लोगों को सुरक्षित निकालते हुए चौराहे पर लगे जाम को समाप्त कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें