घटनास्थल की जांच करती पुलिस और आरपीएफ
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर दिल्ली रेलवे ट्रैक पर बुधवार की रात को पांच लीटर का गैस सिलिंडर फट गया। पुलिस और आरपीएफ मामले की जांच में जुटी है। बैग महाबोधि एक्सप्रेस से नीचे गिरने की आशंका है। सिलिंडर बैग के अंदर रखा हुआ था। यह बैग प्रतापगढ़ के ओम प्रकाश मिश्रा का है। बैग कैंट और रेलबाजार क्षेत्र के बीच रेलवे ट्रैक पर मिला है।